Categories:
ब्रेकिंग न्यूज़
रक्षाबंधन पर पूर्व प्रधान के दरवाजे गूंजा आल्हा, देर रात तक जमा रही महफिल
सशक्त न्यूज नेटवर्क
डलमऊ। रक्षाबंधन के अवसर पर सराय दिलावर ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान आशीष कुमार सोनी ने शुक्रवार को अपने दरवाजे आल्हा गायन का आयोजन कराया। आल्हा गायन सुनने के लिए आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। कलाकारों ने वीर रस से ओतप्रोत आल्हा की प्रस्तुतियां देकर लोगों को देर रात तक बांधे रखा।
पूर्व प्रधान आशीष कुमार सोनी ने कहा कि आल्हा हमारी लोक संस्कृति और वीरता की गौरवशाली परंपरा है। ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को अपनी लोक कला और संस्कृति से जोड़ने का अवसर मिलता है। रक्षाबंधन जैसे पर्व पर इस तरह के आयोजन आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता को भी मजबूत करते हैं।
आयोजन में दीप नारायण साहू, प्रदीप त्रिवेदी, संतोष कुमार कौशल, राजेश द्विवेदी, महादेव दीक्षित, संतराम लोधी, परम सुख लोधी, रामसेवक लोधी, सुनील रावत, राजू रावत, देवेंद्र रावत और धीरज सोनी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।