राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा घटनाक्रम: चंपत राय और अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा

सशक्त न्यूज नेटवर्क
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे की कथित गड़बड़ी की जांच के बीच शुक्रवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया। एसआईटी की शुरुआती रिपोर्ट सरकार को सौंपे जाने के तीन दिन बाद श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। ट्रस्ट के प्रमुख सदस्य अनिल मिश्रा ने भी अपना इस्तीफा सौंप दिया है। दोनों इस्तीफों के बाद ट्रस्ट और विश्व हिंदू परिषद के भीतर हलचल तेज हो गई है।

सूत्रों के अनुसार, चंपत राय का इस्तीफा ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देवगिरी ने लिया है। बताया जा रहा है कि बजरंग लाल बागड़ा सहित विश्व हिंदू परिषद के कई वरिष्ठ पदाधिकारी इस समय अयोध्या में मौजूद हैं।

गौरतलब है कि राम मंदिर में चढ़ावे की कथित गड़बड़ी की जांच के लिए गठित एसआईटी ने हाल ही में अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंपी थी। इसी घटनाक्रम के बीच दोनों वरिष्ठ पदाधिकारियों के इस्तीफे को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अब सबकी नजर ट्रस्ट के अगले फैसले और सरकार की आगे की कार्रवाई पर टिकी है।

More From Author

You May Also Like