रायबरेली में तीन एसडीएम के कार्यक्षेत्र बदले, डलमऊ को मिले नए एसडीएम
प्रशासनिक फेरबदल में प्रीति सिंह को सदर, चंद्र प्रकाश गौतम को लालगंज और श्याममणि त्रिपाठी को मिली डलमऊ की जिम्मेदारी
सशक्त न्यूज। रायबरेली।
जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने तीन उपजिलाधिकारियों (एसडीएम) के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। सोमवार को जारी स्थानांतरण आदेश के तहत डलमऊ की एसडीएम प्रीति सिंह को एसडीएम (न्यायिक) सदर बनाया गया है। वहीं, एसडीएम (न्यायिक) लालगंज श्याममणि त्रिपाठी को डलमऊ तहसील की कमान सौंपी गई है।
जिलाधिकारी की ओर से जारी आदेश के अनुसार एसडीएम (न्यायिक) सदर चंद्र प्रकाश गौतम को एसडीएम (न्यायिक) लालगंज की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, प्रीति सिंह को नई तैनाती के साथ अतिरिक्त रूप से कनिष्ठ प्रभारी निर्वाचन का कार्य भी सौंपा गया है।
इसके अलावा श्याममणि त्रिपाठी, जो अब तक एसडीएम (न्यायिक) लालगंज के साथ कनिष्ठ प्रभारी निर्वाचन का कार्य देख रहे थे, उन्हें एसडीएम डलमऊ बनाया गया है।
जिलाधिकारी ने स्थानांतरित अधिकारियों को नवीन तैनाती स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। प्रशासनिक फेरबदल के बाद अब डलमऊ तहसील में नए एसडीएम के रूप में श्याममणि त्रिपाठी कार्यभार संभालेंगे।

