लालगंज में OYO होटल पर प्रशासन का एक्शन, दस्तावेज न मिलने पर सील

सशक्त न्यूज नेटवर्क
रायबरेली: लालगंज कस्बे में प्रशासन ने एक OYO होटल पर छापेमारी कर कार्रवाई की। जांच के दौरान होटल परिसर में संचालित स्विमिंग पूल से संबंधित जरूरी अनुमति पत्र और अन्य दस्तावेज नहीं मिले। इस पर एसडीएम ने होटल को सील करने के निर्देश दे दिए।

अधिकारियों के मुताबिक जांच के दौरान होटल प्रबंधन आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सका। कार्रवाई के दौरान होटल संचालक से पूछताछ की गई, जिसके बाद पुलिस उसे अपने साथ ले गई। प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र के अन्य होटल संचालकों में हड़कंप मच गया।

एसडीएम ने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। प्रशासन सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की जांच कर रहा है और आवश्यक अनुमति व सुरक्षा मानकों का पालन नहीं करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन की कार्रवाई का स्वागत किया है।

More From Author

You May Also Like