आध्यात्मिक चेतना और जनस्वास्थ्य का महाअभियान बना मातृभूमि सेवा मिशन का योग महोत्सव

सशक्त न्यूज नेटवर्क

18 जून को जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका करेंगी पांच दिवसीय विश्व योग महोत्सव का शुभारंभ

एम्स निदेशक प्रो. डॉ. अमिता जैन की गरिमामयी उपस्थिति में योग, स्वास्थ्य और जनजागरूकता का संदेश देगा आयोजन

रायबरेली, 16 जून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मातृभूमि सेवा मिशन, धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र की रायबरेली इकाई द्वारा 18 से 22 जून तक पांच दिवसीय विश्व योग महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। एम्स के निकट मुंशीगंज स्थित शहीद स्मारक स्थल, सालई नदी के तट पर अवस्थित राणा बेनी माधव बख्श सिंह पार्क में आयोजित होने वाले इस महोत्सव को लेकर योग साधकों और नागरिकों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

मातृभूमि सेवा मिशन पिछले पांच वर्षों से इसी प्रांगण में प्रतिदिन प्रातः 5:30 बजे निःशुल्क योग शिविर का संचालन कर रहा है। योग के माध्यम से स्वास्थ्य जागरूकता के साथ-साथ संस्थान सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सेवा से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों का भी निरंतर संचालन करता रहा है। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को विशेष स्वरूप देते हुए संस्थान इसे पांच दिवसीय विश्व योग महोत्सव के रूप में मना रहा है।

संयोजक प्रदीप पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि पांच दिवसीय विश्व योग महोत्सव का शुभारंभ 18 जून को प्रातः 5:30 बजे जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका मुख्य अतिथि के रूप में करेंगी, जबकि एम्स की निदेशक प्रो. डॉ. अमिता जैन विशिष्ट अतिथि के रूप में अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगी। उन्होंने बताया कि महोत्सव में वरिष्ठ वक्त के रूप में अध्यात्म गुरु कथावाचक डॉक्टर श्रीगोपाल शरण महाराज उपस्थित रहेंगे। श्री पाण्डेय ने बताया कि माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को योग से जोड़ने, स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने तथा जनसहभागिता के साथ स्वस्थ एवं सकारात्मक समाज निर्माण का संदेश दिया जाएगा। महोत्सव की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं और नागरिकों से इसमें सहभागिता की अपील की गई है।

More From Author

You May Also Like