समाजसेवा की मिसाल बने विकास सिंह, हर सुख-दुख में लोगों के साथ

सशक्त न्यूज नेटवर्क
पुरुषोत्तम शुक्ल डलमऊ (रायबरेली)। क्षेत्र में जब भी किसी जरूरतमंद पर संकट आता है, एक नाम सबसे पहले लोगों की जुबान पर आता है—विकास सिंह। युवा समाजसेवी के रूप में पहचान बना चुके विकास सिंह अपने निस्वार्थ सेवा भाव के चलते लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। आर्थिक सहायता से लेकर बीमार और असहाय लोगों की मदद तक, वह हर मोर्चे पर बढ़-चढ़कर योगदान दे रहे हैं।

कम उम्र में ही समाज सेवा को अपना लक्ष्य बनाने वाले विकास सिंह ने क्षेत्र के हर वर्ग के लोगों के बीच भरोसे की मजबूत पहचान बनाई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि किसी भी परिवार पर विपत्ति आने पर विकास सिंह बिना किसी प्रचार-प्रसार के सहायता के लिए पहुंच जाते हैं। यही वजह है कि लोग उन्हें एक सच्चे समाजसेवी और दानवीर के रूप में देखते हैं।

समाज सेवा के साथ-साथ उन्होंने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में भी अहम भूमिका निभाई है। त्रिनेत्र अभियान के तहत मुराईबाग चौराहे पर छह सीसीटीवी कैमरे लगवाकर उन्होंने पुलिस प्रशासन को सहयोग प्रदान किया। इससे निगरानी व्यवस्था मजबूत हुई है और अपराध नियंत्रण में मदद मिल रही है।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि विकास सिंह का सेवा भाव युवाओं के लिए प्रेरणा है। शिक्षा, जनहित और सामाजिक कार्यों में उनकी सक्रिय भागीदारी के चलते उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। लोगों का मानना है कि ऐसे युवा समाजसेवी समाज के लिए एक सकारात्मक उदाहरण हैं।

More From Author

You May Also Like