रायबरेली में रिश्वत लेते वन दरोगा गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने 18 हजार रुपये के साथ दबोचा

सशक्त न्यूज नेटवर्क
रायबरेली: जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन टीम ने वन विभाग के एक दरोगा को 18 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई से वन विभाग में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाया और वन विभाग के रेंज कार्यालय में छापेमारी कर वन दरोगा को घूस लेते समय पकड़ लिया। टीम ने आरोपी को मौके से हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।

बताया जा रहा है कि शिकायतकर्ता से किसी कार्य के बदले 18 हजार रुपये की मांग की गई थी। सत्यापन के बाद एंटी करप्शन टीम ने ट्रैप की कार्रवाई करते हुए आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया।
गिरफ्तारी के बाद टीम आरोपी को लेकर बछरावां थाने पहुंची, जहां उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू की गई। इस कार्रवाई के बाद सरकारी विभागों में खलबली मची हुई है।

अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और कानूनी कार्रवाई नियमानुसार की

More From Author

You May Also Like