रायबरेली में बड़ा सड़क हादसा: बाइक की टक्कर के बाद बस में लगी आग, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान

सशक्त न्यूज नेटवर्क
रायबरेली: शहर कोतवाली क्षेत्र के दरीबा के पास मंगलवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार बाइक सवार अचानक चलती बस के सामने आ गए, जिससे जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के कुछ ही देर बाद बस में आग लग गई और देखते ही देखते लपटें तेज हो गईं।

बस में आग लगते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। जान बचाने के लिए यात्री बस से कूद पड़े और किसी तरह बाहर निकलकर सुरक्षित स्थानों की ओर भागे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए।

सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया, जबकि पुलिस ने क्षेत्र को घेरकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया।

हादसे के कारण कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घायलों तथा नुकसान के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। घटना

More From Author

You May Also Like