यात्री गण कृपया ध्यान दें! निरस्त ट्रेनें नहीं हैं अपने निर्धारित समय पर चल रही हैं

सशक्त न्यूज नेटवर्क
बाराबंकी। गोंडा बुढ़वल बाराबंकी रेल खंड पर भारी संख्या में ट्रेनों के निरस्तीकरण की खबर से परेशान यात्रियों के लिए राहत भरी सूचना है। रेलवे प्रशासन ने दो दिन पहले जारी उस घोषणा को फिलहाल स्थगित कर दिया है, जिसके चलते 50 से अधिक ट्रेनों को निरस्त, मार्ग परिवर्तित और पुनर्निर्धारित किया जाना था।

दरअसल, गोंडा और गोंडा कचहरी स्टेशनों के बीच तीसरी रेल लाइन के लिए प्रस्तावित प्री-नॉन इंटरलॉक एवं नॉन इंटरलॉक कार्य को अपरिहार्य कारणों से टाल दिया गया है। इसके चलते अब इस खंड पर ट्रेनों का संचालन पूर्व निर्धारित समय और मार्ग से सामान्य रूप से किया जाएगा।

पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि कार्य स्थगित होने के कारण ट्रेनों के निरस्तीकरण, शॉर्ट टर्मिनेशन, शॉर्ट ओरिजिनेशन और मार्ग परिवर्तन संबंधी सभी आदेश स्वतः निरस्त माने जाएंगे। गौरतलब है कि दो दिन पहले तीन दर्जन से अधिक ट्रेनिंग निरस्त होने और इतनी के ही मार्ग परिवर्तन से यात्रियों में खलबली मच गई थी यह परिवर्तन 20 मार्च तक किया गया था।

More From Author

You May Also Like