जरूरतमंदों को संतों ने बांटे कंबल
सुशील शास्त्री
सशक्त न्यूज नेटवर्क
रायबरेली। सनातन धर्म पीठ बड़ा मठ डलमऊ में दलव्य पीठाधीश्वर स्वामी देवेंद्रानंद गिरि के निर्देशन में आश्रम के स्वामी दिव्यानंद जी महाराज के सौजन्य से 100 जरुरतमंदों को सर्दी से बचने के लिए कंबल वितरण किया गया है।
स्वामी दिव्यानंद गिरि ने बताया कि सनातन धर्म पीठ बड़ा मठ डलमऊ में आपदा काल से लेकर हर परिस्थिति में बड़ा मठ सदैव समाज सेवा में अग्रसर रहा है। निस्वार्थ भाव से प्रति वर्ष कंबल वितरण सहित अनेकों समाज सेवी आयोजन एक अभियान के तहत संचालित होकर हर क्षेत्र में सहायक है।
इस अभियान के प्रणेता सनातन धर्म पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी जी महाराज ने कहा जरुरत मंदों की जरूरत पूरी करना ही सच्ची सेवा है, सबको अपने आसपास रहने वाले निर्धन और असहायों की सेवा करनी चाहिए।