स्वास्थ्य शिविर में 10 हजार लोगों ने कराया उपचार
सशक्त न्यूज नेटवर्क
रायबरेली। डलमऊ के बलीपुर बाजार में शनिवार को स्व. अवधेश सिंह की पुण्य स्मृति में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन विकास कंस्ट्रक्शन कंपनी की ओर से किया गया। शिविर में विभिन्न रोगों के करीब 10 हजार लोगों ने स्वास्थ्य की जांच कराई।
शिविर का उद्घाटन दालभ्य पीठ बड़ा मठ के महामंडलेश्वर स्वामी देवेंद्रानंद गिरि महाराज व सीएमओ डॉ. नवीन चंद्र ने फीता काटकर किया। महामंडलेश्वर स्वमी देवेंद्रानंद गिरि ने कैंप के आयोजक विकास सिंह की इस पहल की सराहना की। कहा कि कैंप के माध्यम से गरीबों की सेवा हो रही है।
उपचार कराने के लिए लोगों ने सुबह 10 बजे से पंजीकरण कराना शुरू किया। शिविर में सनकोष हॉस्पिटल की ओर से 40 लोगों ने कैंसर की जांच कराई, जिनमें चार लोगों में कैंसर के शुरुआती लक्षण पाए गए, इन लोगों को चिकित्सकाें की ओर से उपचार कराने की सलाह दी गई।
शिविर में डॉ. मनीष त्रिवेदी, डॉ. कंचन मिश्रा, डॉ. अजय श्रीवास्तव, डॉ. अनुपम दीक्षित, डॉ. रजा अब्बास, सुमित्रा हॉस्पिटल, रीजेंसी हॉस्पिटल व मेदांता हॉस्पिटल से आए डॉक्टरों ने मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की और दवाइयां वितरित दी।
जिला पंचायत राज अधिकारी सौम्य शील सिंह ने जरूरतमंदों को स्वास्थ्य उपकरण वितरित किए। कैंप में इलाज कराने आए मुनेश्वर महाराज, हंसराज, राकेश कुमार व ओमप्रकाश ने बताया कि शिविर में बेहतर ढंग से जांच की गई और दवाएं भी मुहैया कराई गई हैं।
इस मौके पर स्वामी दिव्यानंद गिरि महाराज, जूही सिंह, विकास सिंह, रामनरेश सिंह, राधेकृष्ण फौजी, अजय सिंह, राजन सिंह, गौरव वैश्य, विक्रांत दीक्षित, जतन पाठक, राहुल यादव व राजेश सिंह मौजूद रहे।