Categories: अपराध

बरात में डांस को लेकर हुई मारपीट में युवक की मौत

सशक्त न्यूज नेटवर्क
अखंडनगर, सुल्तानपुर। पौधनरामपुर गांव में आई बरात में डांस को लेकर घरातियों में मारपीट हो गई, जिसमें एक युवक को गंभीर चोटें आईं और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

बृहस्पतिवार को पौधनरामपुर गांव में जयसिंहपुर के बरौंसा से बरात आई थी, जिसमें रात 11:30 बजे के करीब द्वारपूजा के दौरान डांस कार्यक्रम चल रहा था।

इसी में घरातियों के बीच आपस में ही मारपीट होने लगी, जिसमें गांव के ही अनीश पासवान गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामले को शांत किया। अनीश को स्थानीय सीएचसी पहुंचाया गया,जहां चिकित्सक सुधीर बरनवाल ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल अंबेडकरनगर रेफर कर दिया।

रास्ते में ही अनीश की मौत हो गई, शव को परिजन बिना पुलिस को सूचना दिए घर लेकर चले गए। थानाध्यक्ष संत कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों को समझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है, पुलिस मामले में जानकारी जुटाने के साथ जांच कर रही है।

More From Author

You May Also Like