Categories:
ब्रेकिंग न्यूज़
उपनिदेशक पंचायत ने मुख्यमंत्री पुरस्कृत ग्राम पंचायत बेलहनी में कराए गए विकास कार्यो का किया स्थलीय निरीक्षण
उपनिदेशक पंचायत ने मुख्यमंत्री पुरस्कृत ग्राम पंचायत बेलहनी में कराए गए विकास कार्यो का किया स्थलीय निरीक्षण
सशक्त न्यूज नेटवर्क
उपनिदेशक पंचायत शास्वत आनंद सिंह ने लालगंज विकास खंड की ग्राम पंचायत मुस्तफ़ाबाद में हुए विकास कार्यो का स्थलीय निरीक्षण एवं सत्यापन किया तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
मुस्तफाबाद बेलहनी ग्राम पंचायत में युवा ग्राम प्रधान अखिलेश यादव की सक्रियता के कारण हुए उत्कृष्ट विकास कार्यो की वजह से मुख्यमंत्री पंचायत पुरस्कार (35) भी प्राप्त हुआ था! उपनिदेशक पंचायत ने मौके पर पहुंचकर विकास कार्यो की हकीकत जानी।
ग्राम पंचायत में अत्याधुनिक ग्राम पंचायत सचिवालय सहित कामन सर्विस सेंटर भवन का निर्माण कराया गया है। जिसमें पंचायत से जुड़ी हुई सभी सुविधाएं उपलब्ध करायी गयी हैं। वहीं ग्रामीण बच्चों एवं युवाओं के लिए खेल मैदान बनाया गया है एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पार्क का निर्माण कराया जा रहा है, जिससे खेल कूद गति विधियों को बढ़ावा मिल सके
इसके साथ ही ग्राम पंचायत में अंत्येष्टि स्थल , आर.आर.सी. सेंटर, प्राथमिक विद्यालय में स्मार्ट क्लासेज आदि विकास कार्य कराए गए हैं।
इस अवसर पर प्रभारी जिला पंचायत राज अधिकारी प्रणवीर प्रताप सिंह, ग्राम प्रधान अखिलेश यादव, जिला सलाहकार प्रेरित कटियार, जिला परियोजना प्रबंधक सूर्य प्रकाश, खंड प्रेरक हिमांशु दीक्षित सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहें!