• Sun. Nov 9th, 2025

Sashakt News

सशक्त न्यूज़- सच्ची और सशक्त ख़बर

ट्रक और कार की टक्कर में चार की मौत दो की हालत नाजुक

News Desk

ByNews Desk

Nov 4, 2025
01 04 2023 kurukshetra news two died incollision between a car and a truck 23373063 ट्रक और कार की टक्कर में चार की मौत दो की हालत नाजुक

नीरज शुक्ल।

बाराबंकी जनपद में देवा-फतेहपुर मार्ग पर सोमवार देर रात बिशुनपुर कस्बे के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया।

तेज रफ्तार ट्रक और अर्टिगा कार की आमने-सामने भिड़ंत में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अर्टिगा के परखच्चे उड़ गए और चीख-पुकार मच गई।

सूचना मिलते ही डीएम शशांक त्रिपाठी और एसपी अर्पित विजयवर्गीय मौके पर रवाना हो गए। मौके पर पुलिस और राहत दल ने पहुंचकर घायलों को बाहर निकाला और एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। मृतकों की शिनाख्त की जा रही है।

अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि प्राथमिक जांच में यह सामने आया है कि दोनों वाहन तेज रफ्तार में थे। ट्रक और अर्टिगा की भीषण टक्कर में चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। कुछ घायलों की हालत नाजुक है, जिन्हें रेफर किया गया है। घटना के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन बुलवाए हैं। संवाद

Related posts:

रायबरेली में गेगासों गंगा पुल के मरम्मत पर खर्च होंगे 16 करोड़, काम शुरू

न्यूज़ नेटवर...
Sunday November 9, 2025

मदरसा प्रबंधन पर दुराचार का आरोप केस दर्ज

सीतापुर म...
Saturday November 8, 2025

स्नातक वर्ग 2025 और एन.आई.एफ.टी. के 40 वर्षों की रचनात्मक उत्कृष्टता का उत्सव

रायबरेली।  व...
Saturday November 8, 2025

विद्यालय निमार्ण का ठेका दिलाने के बहाने ठगे 50 हजार

  न्...
Friday November 7, 2025

पेंशन भोगी अपना जीवन प्रमाणपत्र जमा कर कोषागार में स्वयं उपस्थित होकर भौतिक सत्यापन कराना करें सुनिश...

पेंशन भोगी अ...
Friday November 7, 2025

घायल युवक के उपचार में वानर सेना की मुहिम लाई रंग, मदद के लिए बढ़े हाथ

न्यूज़ डेस्क...
Friday November 7, 2025

एमपी एमएलए कोर्ट का फैसला, दिल्ली के पूर्व मंत्री सोमनाथ भारती फरार घोषित

  न्...
Friday November 7, 2025

बीएलओ घर-घर जाकर देंगे गणना प्रपत्र, यूपी में 1.62 लाख बीएलओ की तैनाती

न्यूज डेस्क।...
Thursday November 6, 2025

हटिया मेले में महिलाओं ने की खरीदारी , झूले का लिया आनंद

न्यूज डेस्...
Thursday November 6, 2025