• Sun. Nov 9th, 2025

Sashakt News

सशक्त न्यूज़- सच्ची और सशक्त ख़बर

पुरानी रंजिश में युवक को मारी गोली

News Desk

ByNews Desk

Oct 25, 2025
Goli Mari

न्यूज डेस्क। अयोध्या जनपद में कोतवाली अयोध्या क्षेत्र के सिरसंडा मजरे पटखौली में शनिवार की शाम लगभग 5:00 बजे एसयूवी और बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। उसे मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर लाया गया, जहां से जांघ में गोली फंसी होने के कारण युवक को लखनऊ रेफर कर दिया गया।

पूरा कलंदर थाना क्षेत्र के दतिया निवासी संदीप मिश्रा 30 अपने मित्र सत्यम पाठक के साथ निमंत्रण कार्ड बांटकर लौटे थे। पटखौली गांव के पास एक एसयूवी और बाइक से आए पांच से अधिक लोगों ने पुरानी रंजिश को लेकर उन्हें रोक लिया।

गाली-गलौज के बाद बाइक सवार पटखौली निवासी रवि पाठक ने संदीप पर फायर कर दिया। इसके बाद सभी लोग जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले।

प्रभारी निरीक्षक मनोज शर्मा ने बताया कि युवक के जांघ, कंधे और चेहरे के पास गोली लगी है। उसे अग्रिम इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया गया है। घायल के भाई कुलदीप मिश्रा की तहरीर पर हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है।

Related posts:

अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, एक श्रमिक की मौत सात की हालत गंभीर

  &n...
Saturday November 8, 2025

वाट्सएप पर गाय की तस्वीर भेजकर ठगे 91 हजार

  न्...
Saturday November 8, 2025

दो पक्षों में हुई मारपीट में पांच लहूलुहान, हालत गंभीर

न्यूज़ नेटवर...
Saturday November 8, 2025

साथी के साथ बाइक से खाना खाने ढाबा जा रहे युवक को ट्रक ने कुचला

न्यूज़ नेटवर...
Saturday November 8, 2025

बदमाशों ने युवक को मारी गोली हालत गंभीर

  न्यू...
Saturday November 8, 2025

बैलगाड़ी आगे निकालने के चक्कर में चली लाठियां, छह घायल

न्यूज़ नेटवर...
Friday November 7, 2025

स्मार्ट मीटर के नाम पर अवैध वसूली का आरोप

  न्...
Thursday November 6, 2025

घर में घुसकर की मारपीट पुलिस ने किया अनसुना, न्यायालय के आदेश पर चार पर केस दर्ज

न्यूज़ डेस्क...
Thursday November 6, 2025

खेत में मिला महिला का क्षत-विक्षत शव, हत्या की आशंका

न्यूज डेस्क ...
Thursday November 6, 2025