• Mon. Nov 10th, 2025

Sashakt News

सशक्त न्यूज़- सच्ची और सशक्त ख़बर

ग्रेडर मशीन की चपेट में आने से मिट्टी में दबकर महिला की दबकर मौत

News Desk

ByNews Desk

May 4, 2025
IMG 20250504 WA0189 ग्रेडर मशीन की चपेट में आने से मिट्टी में दबकर महिला की दबकर मौत

सलोन,रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र भखरी गांव में निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेस-वे में लगी ग्रेडर मशीन की चपेट में आने से महिला की दबकर मौत हो गई।घटना उस दौरान घटी जब महिला अपने मवेशियो को चराने के लिए गंगा एक्सप्रेसवे पार कर रही थी।हादसे के बाद गाड़ी चालक मशीन छोड़कर भाग निकला।

सूचना पर पहुँची पुलिस ने एक्सप्रेसवे के अधिकारियों से बातकर मृतक के परिजनों को एक लाख रुपये की त्वरित सहायता दिलाई।जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है।कोतवाली क्षेत्र के भखरी मजरे उमरन गांव निवासी विद्यावती(70) पत्नी देवतादीन रविवार की दोपहर घर से मवेशियों को चराने के लिए निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेस-वे के सड़क को पार कर रही थी।वही मिट्टी को ग्रेडर मशीन से बराबर किया जा रहा था ।

इसी दौरान अचानक वृद्ध महिला ग्रेडर मशीन के चपेट में आ गई।जिसमें दबकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई।स्थानीय कुछ चरवाहों ने घटना को होते अपनी आंखों से देख लिए।जिसके बाद हड़कम्प मच गया।आक्रोशित परिजनों के साथ ग्रामीणों का हुजूम उमड़ पड़ा।सूचना पर पहुची कोतवाली पुलिस को ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा।मौके पर पहुँचे कोतवाल ने एक्सप्रेसवे के अधिकारियों से बात कर एक लाख की आर्थिक सहायता दिलवाई है।

कोतवाली प्रभारी शिव शंकर सिंह का कहना है कि ग्रेडर मशीन की चपेट में आकर वृद्ध की मौत हुई है।शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है।मौके पर एक्सप्रेशवे के अधिकारियों से वार्तालाप कर आर्थिक मृतक के परिजनों को कराई गई है।तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Related posts:

शादी का झांसा देकर आठ साल तक किया दुष्कर्म, विरोध करने पर जबरन कराया धर्म परिवर्तन

  न्...
Monday November 10, 2025

दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुआ धमाका, अलर्ट मोड पर प्रदेश

न्यूज़ नेटवर...
Monday November 10, 2025

नीम के पेड़ को चोरों ने बनाया रास्ता घर से 15 लाख के जेवरात चोरी

  न्...
Monday November 10, 2025

जल्दी पैसा कमाने में तीन हजार लोगों ने गंवा दिए 50 लाख

  न्...
Monday November 10, 2025

रोडवेज बस के कंडक्टर से बैग छीन कर भाग रहे युवक के साथी को लोगों ने पकड़ा

  न्यू...
Sunday November 9, 2025

दरवाजा खोलकर घर में घुसे चोर, उठा ले गए चार लाख कीमत के जेवर

  न्...
Sunday November 9, 2025

दिल्ली हाई कोर्ट में लगाया रायबरेली जिला अस्पताल से जारी फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र

न्यूज़ नेटवर...
Sunday November 9, 2025

अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, एक श्रमिक की मौत सात की हालत गंभीर

  &n...
Saturday November 8, 2025

वाट्सएप पर गाय की तस्वीर भेजकर ठगे 91 हजार

  न्...
Saturday November 8, 2025