• Mon. Nov 10th, 2025

Sashakt News

सशक्त न्यूज़- सच्ची और सशक्त ख़बर

रायबरेली-सांसद राहुल गांधी का दो दिवसीय दौरा 20 को विभिन्न कार्यक्रम में करेगे शिरकत,,,,

News Desk

ByNews Desk

Feb 18, 2025
Img 20250218 Wa0265

रिपोर्ट-सागर तिवारी

रायबरेली। सांसद राहुल गांधी का दो दिवसीय दौरा प्रस्तावित हुआ है। राहुल गांधी 20 व 21 फरवरी को रायबरेली में रहेंगे और विभिन्न कार्यक्रम में शिरकत भी करेंगे। इस सम्बंध में जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष पंकज तिवारी ने जानकारी दी है।

कार्यकारी जिला अध्यक्ष पंकज तिवारी ने बताया कि राहुल गांधी का दौरा 20 व 21 फरवरी को रायबरेली संसदीय क्षेत्र का दौरा निश्चित हुआ है। राहुल गांधी सबसे पहले सुबह 10:00 बजे बछरावां क्षेत्र में सड़क मार्ग द्वारा पहुंचेंगे। वहां पर वह कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। उसके बाद हरचंदपुर होते हुए वह रायबरेली शहर आएंगे। रायबरेली शहर में जो मूल भारती छात्रावास है वहां पर पिछड़ी जाति के छात्रों से मिलकर वार्ता करेंगे। इसके बाद वे बेला भेला व उत्तरपारा में महिला संवाद का कार्यक्रम में जाकर महिलाओं से वार्ता करेंगे। इस दौरान उनकी समस्याओं को समझेंगे।

इसके बाद राहुल गांधी जगतपुर में राणा बेनी माधव बक्श सिंह इंटर कालेज में राणा बेनी माधव सिंह की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। जिसके बाद वह समय रहेगा तो एक सरप्राइज दौरा भी किसी गाँव मे कर सकते हैं। शाम को वे भुएमऊ गेस्ट हाउस में पहुंच कर विभिन्न संगठनों के साथ वार्ता भी करेंगे।

पंकज तिवारी ने बताया कि इसके बाद अगले दिन 21 फरवरी को वह गेस्ट हाउस में ही जनता से मुलाकात करके कटघर होते हुए वीरा गोविंद गांव में वीरा पासी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। उसके बाद वे रेल कोच कारखाना लालगंज का विजिट भी करेंगे। लालगंज में ही एक कार्यक्रम के माध्यम से। राहुल गांधी युवाओं के साथ वार्ता भी करेंगे और उनकी समस्याओं को भी सुनेंगे।

Related posts:

जांच में दोषी पाए गए आबकारी आयुक्त रामप्रीत चौहान को आबकारी मंत्री ने किया बर्खास्त

  लख...
Monday November 10, 2025

पंडित जगन्नाथ मिश्र महाविद्यालय में रोजगार मेले का आयोजन

न्यूज नेटवर्...
Monday November 10, 2025

जल्दी पैसा कमाने में तीन हजार लोगों ने गंवा दिए 50 लाख

  न्...
Monday November 10, 2025

स्वास्थ्य कर्मचारियों की लापरवाही से गई नवजात की जान

न्यूज नेटवर्...
Sunday November 9, 2025

रायबरेली में गेगासों गंगा पुल के मरम्मत पर खर्च होंगे 16 करोड़, काम शुरू

न्यूज़ नेटवर...
Sunday November 9, 2025

मदरसा प्रबंधन पर दुराचार का आरोप केस दर्ज

सीतापुर म...
Saturday November 8, 2025

स्नातक वर्ग 2025 और एन.आई.एफ.टी. के 40 वर्षों की रचनात्मक उत्कृष्टता का उत्सव

रायबरेली।  व...
Saturday November 8, 2025

विद्यालय निमार्ण का ठेका दिलाने के बहाने ठगे 50 हजार

  न्...
Friday November 7, 2025

पेंशन भोगी अपना जीवन प्रमाणपत्र जमा कर कोषागार में स्वयं उपस्थित होकर भौतिक सत्यापन कराना करें सुनिश...

पेंशन भोगी अ...
Friday November 7, 2025