• Tue. Nov 11th, 2025

Sashakt News

सशक्त न्यूज़- सच्ची और सशक्त ख़बर

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने खुद को लगाई आग, युवक को बचाने में एक युवती भी झुलसी दोनों की हालत गंभीर

News Desk

ByNews Desk

Feb 10, 2025
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने खुद को लगाई आग, युवक को बचाने में एक युवती भी झुलसी दोनों की हालत गंभीर

रायबरेली: लालगंज कोतवाली क्षेत्र के दतौली गांव में सोमवार की देर शाम को संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक ने आग लगा ली। जिससे वह झुलस गया। आग बुझाते समय उसकी एक रिश्तेदार युवती भी आग की चपेट में आकर झुलस गई। दोनों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

सरेनी थाना क्षेत्र के भीटा मजरे बेनीमाधवगंज का रहने वाला अनिल पासी (24) पुत्र रामविलास अपनी ससुराल दतौली में रह रहा था। सोमवार की देर शाम करीब आठ बजे संदिग्ध परिस्थितियों में उसने आग लगा ली। उसे जलता देख युवक की बहन की ननद रामपुर ऐहार निवासिनी सपना पुत्री रामधनी और पत्नी शिवानी उसे बुझाने लगी। जिससे आग की चपेट में आकर सपना बुरी तरह से झुलस गई। दोनों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां दोनों की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

इमरजेंसी में तैनात डॉ. कुमार विमल ने बताया कि युवक करीब 60 प्रतिशत तक झुलस गया है। जबकि युवती 15 प्रतिशत तक झुलसी है। घटना के संबंध में अस्पताल से पुलिस को सूचना दी गई है।

Related posts:

शादी का झांसा देकर आठ साल तक किया दुष्कर्म, विरोध करने पर जबरन कराया धर्म परिवर्तन

  न्...
Monday November 10, 2025

दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुआ धमाका, अलर्ट मोड पर प्रदेश

न्यूज़ नेटवर...
Monday November 10, 2025

नीम के पेड़ को चोरों ने बनाया रास्ता घर से 15 लाख के जेवरात चोरी

  न्...
Monday November 10, 2025

जल्दी पैसा कमाने में तीन हजार लोगों ने गंवा दिए 50 लाख

  न्...
Monday November 10, 2025

रोडवेज बस के कंडक्टर से बैग छीन कर भाग रहे युवक के साथी को लोगों ने पकड़ा

  न्यू...
Sunday November 9, 2025

दरवाजा खोलकर घर में घुसे चोर, उठा ले गए चार लाख कीमत के जेवर

  न्...
Sunday November 9, 2025

दिल्ली हाई कोर्ट में लगाया रायबरेली जिला अस्पताल से जारी फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र

न्यूज़ नेटवर...
Sunday November 9, 2025

अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, एक श्रमिक की मौत सात की हालत गंभीर

  &n...
Saturday November 8, 2025

वाट्सएप पर गाय की तस्वीर भेजकर ठगे 91 हजार

  न्...
Saturday November 8, 2025