• Mon. Nov 10th, 2025

Sashakt News

सशक्त न्यूज़- सच्ची और सशक्त ख़बर

मृतका के परिवारजनों ने पति पर लगाया हत्या का आरोप, पुलिस कर रही मामले की जांच

News Desk

ByNews Desk

Feb 10, 2025
Screenshot 2024 1031 213811

रायबरेली: बबुरिया खेड़ा मजरे बंकागढ़ में शनिवार को एक विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया। परिवारजनों का कहना है कि 38 वर्षीय रामजानकी की सुबह 4 बजे कथित तौर पर फांसी से मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने पति राजेश कुमार पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। मृतका के भाई राजकुमार, सरहज तारावती और बहन आरती का आरोप है कि राजेश कुमार नियमित रूप से राम जानकी के साथ मारपीट करता था।उनका कहना है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या का मामला है।इस मुद्दे को लेकर परिजनों और पुलिस के बीच तीखी बहस भी हुई।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव वापस आने पर पुलिस के समझाने के बाद करीब 4 बजे अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया।पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार संपन्न हुआ।मृतका का पुत्र राज 14 वर्ष, रजनीश 10 वर्ष,आशूं 8 वर्ष ने बताया कि शनिवार को खाना खाने के बाद हम लोग सो गए थे करीब 4: बजे कमरे के अंदर उनकी मां ने आत्महत्या कर ली ।पिता के साथ मिल कर मां को नीचे उतार कर,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ ले गए जहां पर डॉक्टर ने मृत्यु घोषित कर दिया । पिता पर फर्जी आरोप लगाया जा रहा है हमारे पिता ने मां की हत्या नहीं की उन्होंने खुद आत्महत्या की है।

थाना प्रभारी श्याम कुमार पाल ने बताया कि मामले में तहरीर प्राप्त हो गई है।उन्होंने स्पष्ट किया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related posts:

शादी का झांसा देकर आठ साल तक किया दुष्कर्म, विरोध करने पर जबरन कराया धर्म परिवर्तन

  न्...
Monday November 10, 2025

दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुआ धमाका, अलर्ट मोड पर प्रदेश

न्यूज़ नेटवर...
Monday November 10, 2025

नीम के पेड़ को चोरों ने बनाया रास्ता घर से 15 लाख के जेवरात चोरी

  न्...
Monday November 10, 2025

जल्दी पैसा कमाने में तीन हजार लोगों ने गंवा दिए 50 लाख

  न्...
Monday November 10, 2025

रोडवेज बस के कंडक्टर से बैग छीन कर भाग रहे युवक के साथी को लोगों ने पकड़ा

  न्यू...
Sunday November 9, 2025

दरवाजा खोलकर घर में घुसे चोर, उठा ले गए चार लाख कीमत के जेवर

  न्...
Sunday November 9, 2025

दिल्ली हाई कोर्ट में लगाया रायबरेली जिला अस्पताल से जारी फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र

न्यूज़ नेटवर...
Sunday November 9, 2025

अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, एक श्रमिक की मौत सात की हालत गंभीर

  &n...
Saturday November 8, 2025

वाट्सएप पर गाय की तस्वीर भेजकर ठगे 91 हजार

  न्...
Saturday November 8, 2025