• Mon. Nov 10th, 2025

Sashakt News

सशक्त न्यूज़- सच्ची और सशक्त ख़बर

राहुल गांधी जी एवं प्रियंका गांधी जी बाबा साहब के बनाये संविधान को बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं

News Desk

ByNews Desk

Feb 3, 2025
Img 20241103 Wa0034

रायबरेली: कांग्रेस प्रदेश सचिव एवं पूर्व प्रत्याशी अतुल सिंह ने विधानसभा ऊंचाहार के गोविंदपुर माधव,बरारा बुजुर्ग,पखरौली,लूक चांदपुर,गुरुदीन का पुरवा,रसूलपुर,कूड़ा चक शगुनपुर,बांसी परान,मटियारा आदि गांव में चौपाल,नुक्कड़ सभा एवं जनसंपर्क कर लोगों की समस्याएं सुनी एवं कांग्रेस पार्टी की नीतियों के बारे में विस्तार से बताया।

इस अवसर पर श्री सिंह ने कहा कि ऊंचाहार की जनता आज भी अपने मूलभूत सुविधाओं से वंचित है,किसान हमारा आवारा पशुओं से परेशान है,किसान की समस्याओं से सरकार का कोई लेना-देना नहीं है।श्री सिंह ने कहा कि जननायक राहुल गांधी जी एवं प्रियंका गांधी जी बाबा साहब के बनाये संविधान को बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं,क्योंकि मोदी सरकार संविधान को खत्म करना चाहती है।आज युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है,महंगाई से लोग परेशान हैं,जो केंद्र सरकार ने बजट पास किया है उसमें भी आम जनता के लिए कुछ नहीं है,चिकित्सा और शिक्षा पूरी तरह से बदहाल है।

ऊंचाहार की जनता बिजली-पानी-सड़क के लिए तरस रही है लेकिन क्षेत्रीय विधायक को समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है।वृद्धा,विधवा एवं विकलांग पेंशन जरूरतमंदों को नहीं मिल पा रही है।बिजली के बिल से जनता परेशान है।श्री सिंह ने कहा कि हमारा प्रयास है कि ऊंचाहार की जनता को उसकी मूलभूत सुविधाएं मिले।इससे पहले श्री सिंह ने चांदपुर लूक में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से ब्लॉक अध्यक्ष दल बहादुर सिंह ,नन्हे सिंह,न्याय पंचायत अध्यक्ष नईमुद्दीन,प्रदीप अग्निहोत्री,श्रीकांत शुक्ल,रमेश चंद्र,दुर्गा सिंह,अशोक सिंह,पप्पू बाजपेयी,शिव मूर्ति साहू,अनुराग गुप्ता,रघुराज सिंह,जलेसर सिंह,उमेश सिंह,फूल सिंह,बबलू सिंह,सोनू सिंह,सुनील कुमार,विवेक तिवारी,बृजेश यादव,मलखान सोनकर,गोपीनाथ पांडा, रमाकांत शुक्ला,सुशील कुमार यादव, रणजीत सिंह,महेंद्र प्रताप सिंह,गुड्डू अवस्थी,रामनारायण यादव,जयकरण यादव,विवेक यादव,शिवेंद्र यादव,संतोष चौरसिया,चंद्रपाल गौतम,मोहनलाल मौर्य,लालता मौर्य,रविकांत द्विवेदी,राजू गुप्ता,माहे पासी,राधेश्याम यादव, शर्मीली सरोज,शुभम सरोज,उमा देवी आदि सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित थे।

Related posts:

AICC ओबीसी विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए संदीप चौधरी

रायबरेली: AI...
Wednesday October 15, 2025

राहुल का रायबरेली द्वारा 29 को, अमेठी भी जाएंगे टटोलेंगे विकास की नब्ज

रायबरेली। ...
Sunday April 27, 2025

दो और पांच के सिक्के से तौले गए पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य

रायबरेली :...
Wednesday March 19, 2025

महंगाई और बेरोजगारी को लेकर जमकर बरसे सांसद राहुल गांधी

रायबरेली। सर...
Friday February 21, 2025

भाजपा विकास के नाम पर कर रही है दिखावा - राहुल गांधी

रायबरेली । र...
Thursday February 20, 2025

राहुल गांधी का विरोध करने जा रहे भाजपाइयों को पुलिस ने किया नजर बंद

रायबरे...
Thursday February 20, 2025

लालगंज में 21 को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी करेंगे युवाओं से संवाद

रायबरेली...
Wednesday February 19, 2025

रायबरेली-सांसद राहुल गांधी का दो दिवसीय दौरा 20 को विभिन्न कार्यक्रम में करेगे शिरकत,,,,

रिपोर्ट-सा...
Tuesday February 18, 2025

दिल्ली और मिल्कीपुर जीत के जश्न में डूबे भाजपाई , नेताओं ने कहा रच दिया इतिहास

ऊंचाहार।...
Saturday February 8, 2025