• Mon. Nov 10th, 2025

Sashakt News

सशक्त न्यूज़- सच्ची और सशक्त ख़बर

शादी का झांसा देकर किशोरी के साथ दुष्कर्म, पुलिस नहीं दर्ज कर रही केस

News Desk

ByNews Desk

Jan 22, 2025
Img 20241019 054713

रायबरेली: क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी को पड़ोस के युवक द्वारा शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में शादी से इंकार करने पर किशोरी ने जहरीला पदार्थ खा लिया।

जानकारी होने पर पारिवारिक जनों ने सीएचसी में इलाज कराया। इसके बाद कोतवाली में तहरीर देकर युवक के विरुद्ध कार्यवाई की मांग की है। आरोप है कि पुलिस प्राथमिकी दर्ज करने के बजाय उसपर समझौते का दबाव बना रही है।
एक गांव की किशोरी का कहना है कि पड़ोसी युवक ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसाते हुए शादी का झांसा दिया। इसके बाद घर में अकेली होने पर मौका देख वह उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाने लगा। और जब मन भर गया तो शादी से इनकार कर दिया। इससे आहत किशोरी ने बीते रविवार को जहरीला पदार्थ खा लिया था।

हालत बिगड़ने पर स्वजन उसे सीएचसी ले गए, जहां उपचार के बाद स्वस्थ्य होने पर वह पारिवारिक जनों के साथ कोतवाली पहुंची। और पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की। आरोप है कि पुलिस केस दर्ज करने के बजाय दोनों पक्षों को कोतवाली बुलाकर समझौते का दबाव बना रही है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार नौहवार ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है, इसके बाद आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

Related posts:

शादी का झांसा देकर आठ साल तक किया दुष्कर्म, विरोध करने पर जबरन कराया धर्म परिवर्तन

  न्...
Monday November 10, 2025

दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुआ धमाका, अलर्ट मोड पर प्रदेश

न्यूज़ नेटवर...
Monday November 10, 2025

नीम के पेड़ को चोरों ने बनाया रास्ता घर से 15 लाख के जेवरात चोरी

  न्...
Monday November 10, 2025

जल्दी पैसा कमाने में तीन हजार लोगों ने गंवा दिए 50 लाख

  न्...
Monday November 10, 2025

रोडवेज बस के कंडक्टर से बैग छीन कर भाग रहे युवक के साथी को लोगों ने पकड़ा

  न्यू...
Sunday November 9, 2025

दरवाजा खोलकर घर में घुसे चोर, उठा ले गए चार लाख कीमत के जेवर

  न्...
Sunday November 9, 2025

दिल्ली हाई कोर्ट में लगाया रायबरेली जिला अस्पताल से जारी फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र

न्यूज़ नेटवर...
Sunday November 9, 2025

अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, एक श्रमिक की मौत सात की हालत गंभीर

  &n...
Saturday November 8, 2025

वाट्सएप पर गाय की तस्वीर भेजकर ठगे 91 हजार

  न्...
Saturday November 8, 2025