• Mon. Nov 10th, 2025

Sashakt News

सशक्त न्यूज़- सच्ची और सशक्त ख़बर

अभद्र टिप्पणी का विरोध करने पर दबंगों ने पीटा

News Desk

ByNews Desk

Dec 21, 2024
81f8703c C316 42d1 918c A6bb6439f6ce1647575836484 1647581517

ऊंचाहार, रायबरेली। बकरी चरा रही एक गर्भवती महिला समेत तीन लोगों को अभद्र टिप्पणी का विरोध करने पर दबंगों ने मारपीट कर घायल कर दिया, घायल गर्भवती महिला को प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस से गई है। पुलिस आवश्यक कार्रवाई का दावा कर रही है।

कोतवाली क्षेत्र के छतौना मरियानी गाँव निवासी विनोद यादव का कहना है कि, उसकी पत्नी पूनम 26 वर्ष शनिवार की शाम दरवाजे पर बैठी हुई थी, तभी बकरी चरा रही गाँव की एक महिला ने पत्नी पर अभद्र टिप्पणी कर दी, जब उसने इस बात का विरोध किया तो महिला ने अपने परिवार के साथ मिलकर पत्नी को पीटना शुरू कर दिया।

बीच बचाव करने आई पड़ोसी आशा देवी 36 वर्ष व उनके 7 वर्षीय बेटे अभय को भी मारा पीटा।घायलों को एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी लाया गया, जहां से डॉक्टरों ने पूनम को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

कोतवाल सजंय कुमार ने बताया कि मारपीट के मामले में आवश्यक विधिक कार्यवाई की जा रही है।

Related posts:

जल्दी पैसा कमाने में तीन हजार लोगों ने गंवा दिए 50 लाख

  न्...
Monday November 10, 2025

रोडवेज बस के कंडक्टर से बैग छीन कर भाग रहे युवक के साथी को लोगों ने पकड़ा

  न्यू...
Sunday November 9, 2025

दरवाजा खोलकर घर में घुसे चोर, उठा ले गए चार लाख कीमत के जेवर

  न्...
Sunday November 9, 2025

दिल्ली हाई कोर्ट में लगाया रायबरेली जिला अस्पताल से जारी फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र

न्यूज़ नेटवर...
Sunday November 9, 2025

अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, एक श्रमिक की मौत सात की हालत गंभीर

  &n...
Saturday November 8, 2025

वाट्सएप पर गाय की तस्वीर भेजकर ठगे 91 हजार

  न्...
Saturday November 8, 2025

दो पक्षों में हुई मारपीट में पांच लहूलुहान, हालत गंभीर

न्यूज़ नेटवर...
Saturday November 8, 2025

साथी के साथ बाइक से खाना खाने ढाबा जा रहे युवक को ट्रक ने कुचला

न्यूज़ नेटवर...
Saturday November 8, 2025

बदमाशों ने युवक को मारी गोली हालत गंभीर

  न्यू...
Saturday November 8, 2025