• Mon. Nov 10th, 2025

Sashakt News

सशक्त न्यूज़- सच्ची और सशक्त ख़बर

चिन्मया विद्यालय एनटीपीसी ऊंचाहार में गीता जयंती और तपोवन जयंती समारोह का भव्य आयोजन

News Desk

ByNews Desk

Dec 11, 2024
चिन्मया विद्यालय एनटीपीसी ऊंचाहार में गीता जयंती और तपोवन जयंती समारोह का भव्य आयोजन

ऊंचाहार: आज दिनांक 11 दिसंबर 2024 को चिन्मया विद्यालय एनटीपीसी ऊंचाहार में गीता जयंती एवं तपोवन जयंती समारोह बड़े ही श्रद्धा और उल्लास के साथ आयोजित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री मनीष कुमार स्वामी ने जानकारी दी कि इस विशेष अवसर पर गीता के बारहवें अध्याय का सामूहिक वाचन किया गया, जिसमें विद्यालय के सभी छात्रों और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के चिन्मया युवा केंद्र और चिन्मया बाल विहार के सदस्यों का उल्लेखनीय योगदान रहा। प्रधानाचार्य श्री मनीष कुमार स्वामी ने कार्यक्रम के दौरान गीता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे जीवन जीने का आधार बताया। उन्होंने कहा कि भगवद्गीता न केवल धार्मिक ग्रंथ है, बल्कि यह एक आदर्श जीवन शैली का मार्गदर्शन करती है।

कार्यक्रम में सभी ने भगवद्गीता के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया और पूज्य तपोवन महाराज के जीवन मूल्यों को आत्मसात करने की प्रेरणा प्राप्त की। इस आयोजन ने न केवल अध्यात्मिक ऊर्जा का संचार किया, बल्कि भारतीय संस्कृति और जीवन मूल्यों को गहराई से जोड़ने का भी कार्य किया।

Related posts:

पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ मनोज कुमार पांडेय ने की गंगा आरती, समाजसेवियों को किया सम्मानित

रायबरेली। पू...
Monday November 10, 2025

महोत्सव में स्थानीय कलाकारों ने मोहा मन, नगर पंचायत अध्यक्ष ने किया सम्मानित

रायबरेली का...
Monday November 10, 2025

एफ.जी.आई.ई.टी. छात्र चंद्र प्रकाश ने जीता स्वर्ण पदक

  ग्...
Monday November 10, 2025

किसानों ने श्वेतधारा डेरी पर लगाया भेदभाव पूर्ण व्यवहार करने का आरोप

न्यूज नेटवर्...
Sunday November 9, 2025

अंकित राज कृष्णा ग्रुप बरेली के कलाकारों ने मोहा मन

न्यूज़ नेटवर...
Saturday November 8, 2025

टीईटी के खिलाफ़ 24 नवंबर को जंतर-मंतर पर रायबरेली जिले के शिक्षक करेंगे प्रदर्शन

न्यूज नेटवर्...
Saturday November 8, 2025

डलमऊ महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों में झूम रहे लोग

न्यूज नेटवर्...
Friday November 7, 2025

महोत्सव में दिखी कला संस्कृति और विरासत की सांक्षी झलक

  &n...
Thursday November 6, 2025

सफलतापूर्वक मेला संपन्न कराने को लेकर महामंडलेश्वर ने दी बधाई

न्यूज़ डेस्क...
Wednesday November 5, 2025