फोन पर अंजान युवक से प्यार चढ़ा परवान, अब रो रही महिला
न्यूज डेस्क, रायबरेली। एक रांग फोन काल से हुई दोस्ती ने महिला के पूरे परिवार की बरबादी का शबब बन गई। अनजाने नंबर से आए फोन से दोस्ती की शुरुआत हुई, फिर प्रेमजाल में फंसी महिला को शहर ले जाकर युवक उसकी किशोरी बेटी की अस्मत लूटता रहा। बहाने से अपने गांव पहुंची महिला ने ग्रामीणों की मदद से युवक को पुलिस के हवाले किया है।
मामला ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। कुछ साल पहले गांव की एक बेवा महिला के पास फॉल्स कॉल आई। उधर से युवक था, दोनो के बीच बातचीत का सिलसिला यहीं से शुरू हो गया, युवक शाहजहांपुर का निवासी था। उसने महिला के सामने शादी का प्रस्ताव रखा तो महिला तैयार हो गई। उसके बाद युवक महिला और उसकी किशोरी बेटी तथा एक बालक पुत्र को लेकर अपने साथ लखनऊ शहर चला गया।उसने महिला से शादी तो नहीं की, किंतु पूरे परिवार को बंधक बना लिया और महिला की किशोरी बेटी के साथ उसकी मां के सामने दुष्कर्म करने लगा। यह सिलसिला काफी समय तक चलता रहा। इस जलालत भरी जिंदगी से परेशान मां बेटी ने एक योजना बनाई और युवक को जमीन बेचने और बैंक खाते से रूपये निकालने के बहाने अपने गांव लेकर आ गए।
शुक्रवार को अपने गांव पहुंची महिला और उसकी बेटी ने गांव वालों को आपबीती बताई तो ग्रामीणों ने मिलकर युवक को पकड़ लिया ।मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर गांव पहुंची पुलिस युवक को कोतवाली लाई है। कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि महिला युवक के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। मामले में कार्रवाई की जा रही है।
Một điều khá hay ở cricfy tv download là có nhiều trò chơi mới được cập nhật thường xuyên nên không bị nhàm chán. TONY08-26