• Mon. Nov 10th, 2025

Sashakt News

सशक्त न्यूज़- सच्ची और सशक्त ख़बर

सड़क हादसे में एक की मौत, पांच गंभीर

News Desk

ByNews Desk

Nov 21, 2024
10 04 2021 09rby 13 09042021 438 21544465 01510

सलोन: धरई कोडरी मार्ग पर गुरुवार को देर रात भीषण सड़क दुर्घटना में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई।जब कि पांच लोग गम्भीर रुप से घायल हो गए।जिनमे से चार लोगों को जिला अस्पताल रिफर किया गया है।कोतवाली अंतर्गत पूरे जोधी निवासी मजरे मटका निवासी जाहिद अली(38)पुत्र रसूलबक्स अपनी पत्नी महरून निशा समधन शायरा बानो और नाती नाहिद(डेढ़ साल) के साथ नेवादा से निमंत्रण से घर लौट रहे थे।
दूसरी तरफ से हरिश्चंद्र पुत्र मातादीन अपने भांजे राजेश निवासी लालू पट्टी संग्रामगढ़ के साथ बेटी की शादी का निमंत्रण देकर घर लौट रहे थे। पुलिस के मुताबिक धरई कोडरी मार्ग पर दोनों बाइक सवारों की आपस मे हुई जबरजस्त भिड़ंत में जाहिद अली की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
जबकि बाइक सवार पांच लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए।घायलो को तत्काल एम्बुलेंश से सीएचसी सलोन में भर्ती कराया गया।चिकित्सक डॉक्टर सतेंद्र त्रिपाठी ने बताया की महरून निशा, शायरा बानो और दूसरी तरफ से हरिश्चन्द्र, राजेश को जिला अस्पताल रिफर किया गया है।
बच्चे की हालत स्थिर है।युवक को मृत अवस्था में सीएचसी लाया गया था।कोतवाली प्रभारी जितेंद प्रताप सिंह ने बताया कि धरई कोडरी मार्ग पर हुए हादसे में पांच लोगों के घायल होने एवं एक युवक की मृत्यु हुई है।तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है।

Related posts:

डंपर की टक्कर से गई दो युवकों की जान

न्यूज़ नेटवर...
Monday November 10, 2025

रायबरेली के अरखा में मालगाड़ी हुई डीरेल, मचा हड़कंप

न्यूज़ नेटवर...
Sunday November 9, 2025

बंदर को बचाने में पलटा ई रिक्शा चालक की हालत गंभीर

न्यूज नेटवर्...
Sunday November 9, 2025

अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर फिर जो हुआ देखकर सबके उड़ गए होश

न्यूज़ नेटवर...
Sunday November 9, 2025

बहन की शादी का कार्ड बांटने जा रहे युवक की हादसे में मौत

  न्...
Sunday November 9, 2025

सियार के हमले में घायल बच्चे की उपचार के दौरान मौत

न्यूज नेटवर्...
Saturday November 8, 2025

महिंद्रा-अशोक लीलैंड सर्विस सेंटर में अचानक लगी भीषण आग, चीख-पुकार करते भागे कर्मी

बाराबंकी जनप...
Saturday November 8, 2025

ट्रेन के पहियों से निकला धुआं देख यात्रियों में मच गई चीख-पुकार, जंगल में रुकी रही ट्रेन

न्यूज नेटवर्...
Thursday November 6, 2025

गंगा स्नान के दौरान किशोर को सांप ने डसा

  रा...
Thursday November 6, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *