• Mon. Nov 10th, 2025

Sashakt News

सशक्त न्यूज़- सच्ची और सशक्त ख़बर

पंचायत भवन को कब्जाने का आरोप

News Desk

ByNews Desk

Oct 26, 2024
Img 20241019 054713

रायबरेली : सलोन के ग्राम पंचायत घीसीगढ़ के पूर्व ग्राम प्रधान लालता प्रसाद ने वर्तमान ग्राम प्रधान पर पंचायत भवन व सचिव निवास पर कार्रवाई करने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता लालता प्रसाद ने शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी अर्पित उपाध्याय को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि गांव के पंचायत भवन व सचिव निवास पर कब्जा कर लिया गया है।
शिकायत के बाद कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विकास कार्यों के भुगतान व अन्य काम के लिए लोगों को ग्राम प्रधान के घर जाना पड़ रहा है, जबकि शासन का आदेश है कि पंचायत भवन में बैठकर सभी भुगतान किए जाएं व ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी भी दी जाए। सीडीओ ने पंचायती राज अधिकारी सौम्य शील सिंह को प्रकरण की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। सीडीओ ने बताया कि पंचायत भवन व सचिव निवास पर कब्जा करने की शिकायत मिली है। जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच आख्या मिलने के बाद दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी

Related posts:

जल्दी पैसा कमाने में तीन हजार लोगों ने गंवा दिए 50 लाख

  न्...
Monday November 10, 2025

रोडवेज बस के कंडक्टर से बैग छीन कर भाग रहे युवक के साथी को लोगों ने पकड़ा

  न्यू...
Sunday November 9, 2025

दरवाजा खोलकर घर में घुसे चोर, उठा ले गए चार लाख कीमत के जेवर

  न्...
Sunday November 9, 2025

दिल्ली हाई कोर्ट में लगाया रायबरेली जिला अस्पताल से जारी फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र

न्यूज़ नेटवर...
Sunday November 9, 2025

अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, एक श्रमिक की मौत सात की हालत गंभीर

  &n...
Saturday November 8, 2025

वाट्सएप पर गाय की तस्वीर भेजकर ठगे 91 हजार

  न्...
Saturday November 8, 2025

दो पक्षों में हुई मारपीट में पांच लहूलुहान, हालत गंभीर

न्यूज़ नेटवर...
Saturday November 8, 2025

साथी के साथ बाइक से खाना खाने ढाबा जा रहे युवक को ट्रक ने कुचला

न्यूज़ नेटवर...
Saturday November 8, 2025

बदमाशों ने युवक को मारी गोली हालत गंभीर

  न्यू...
Saturday November 8, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *