• Tue. Nov 11th, 2025

Sashakt News

सशक्त न्यूज़- सच्ची और सशक्त ख़बर

महिलाओं ने पुलिस पर लगाया अभद्रता करने और पिटाई का आरोप

News Desk

ByNews Desk

Oct 22, 2024
Img 20241019 054713

न्यूज़ डेस्क: युवती को घर से भगा ले जाने के आरोप में जांच करने युवक के घर जनेवा कटरा गांव पहुंची पुलिस द्वारा गर्भवती महिला की पिटाई का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता का आरोप है की पुलिसकर्मियों ने उसके साथ अभद्रता की और गाली गलौज करते हुए घसीटने कर पिटाई की है।

यही नहीं पीड़ित महिलाओं का आरोप है कि उसके भाई को पुलिस कर्मियों ने जहरीला पदार्थ पिला दिया है। युवक की हालत बिगड़ने पर उसको जिला अस्पतालप में भर्ती कराया दिया गया है। जहां युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। कटरा गांव की रहने वाली गर्भवती महिला ने बताया कि उसे प्रसव होना है। इसके बावजूद पुलिस कर्मियों ने उसकी पिटाई की है। आरोप है कि पुलिस कर्मी मंगलवार को घर आए और बताया कि युवक एक लड़की को भगा ले गया है।
अगर बेटे का पता नहीं बताया तो सभी पर कार्रवाई होगी। पीड़ित महिला का कहना है कि उसका बेटा दो दिनों से घर से गायब है। उसका मोबाइल भी बंद है। सोमवार को पता चला है कि उसे गंभीर दशा में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोतवाल संजय कुमार सिंह ने बताया कि आरोपित युवक के विरुद्ध लालगंज कोतवाली में युवती को भगा ले जाने की एफआईआर दर्ज है। इसी मामले की जांच करने पुलिसकर्मी उसके घर गए थे। किसी के साथ कोई अभद्रता नहीं की गई है।

Related posts:

लोहे की रॉड से युवक की पीट-पीटकर हत्या

  न्...
Tuesday November 11, 2025

शादी का झांसा देकर आठ साल तक किया दुष्कर्म, विरोध करने पर जबरन कराया धर्म परिवर्तन

  न्...
Monday November 10, 2025

दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुआ धमाका, अलर्ट मोड पर प्रदेश

न्यूज़ नेटवर...
Monday November 10, 2025

नीम के पेड़ को चोरों ने बनाया रास्ता घर से 15 लाख के जेवरात चोरी

  न्...
Monday November 10, 2025

जल्दी पैसा कमाने में तीन हजार लोगों ने गंवा दिए 50 लाख

  न्...
Monday November 10, 2025

रोडवेज बस के कंडक्टर से बैग छीन कर भाग रहे युवक के साथी को लोगों ने पकड़ा

  न्यू...
Sunday November 9, 2025

दरवाजा खोलकर घर में घुसे चोर, उठा ले गए चार लाख कीमत के जेवर

  न्...
Sunday November 9, 2025

दिल्ली हाई कोर्ट में लगाया रायबरेली जिला अस्पताल से जारी फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र

न्यूज़ नेटवर...
Sunday November 9, 2025

अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, एक श्रमिक की मौत सात की हालत गंभीर

  &n...
Saturday November 8, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *