जदई खेड़ा में सड़क की बदहाली पर ‘दादा श्री’ ने दिखाई तत्परता, 15 ट्रॉली राबिस डलवाने का आश्वासन

सशक्त न्यूज नेटवर्क
सरेनी। जदई खेड़ा गांव में सड़क की खराब स्थिति से ग्रामीणों को आवागमन में हो रही परेशानी की जानकारी मिलते ही श्री फाउंडेशन के चेयरमैन एवं समाजसेवी मनोज द्विवेदी ‘दादा श्री’ ने मामले को गंभीरता से लिया। ग्रामीणों की समस्या सामने आने के बाद उन्होंने तत्काल समाधान की पहल करते हुए सड़क पर 15 ट्रॉली राबिस डलवाने का आश्वासन दिया।

ग्रामीणों के अनुसार गांव की सड़क काफी समय से खराब स्थिति में है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और उबड़-खाबड़ रास्ते के कारण लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। बरसात के दौरान समस्या और बढ़ गई, जिससे पैदल चलने के साथ ही दोपहिया और अन्य वाहनों से आवागमन भी मुश्किल हो रहा था।

समस्या की जानकारी मिलने पर मनोज द्विवेदी ‘दादा श्री’ ने ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी परेशानी जानी और सड़क की स्थिति में सुधार के लिए तत्काल कदम उठाने का भरोसा दिया। उन्होंने संबंधित लोगों को 15 ट्रॉली राबिस तत्काल डलवाने और कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए। इससे ग्रामीणों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है।

ग्रामीणों ने समस्या पर त्वरित संज्ञान लेने और समाधान की पहल के लिए ‘दादा श्री’ के प्रति आभार जताया। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर राबिस पड़ने से आवागमन सुगम होगा और बरसात के दौरान होने वाली परेशानी से भी काफी राहत मिलेगी।
मनोज द्विवेदी ‘दादा श्री’ ने कहा कि जनता की समस्या को सुनना ही नहीं, बल्कि जरूरत के समय उसके समाधान के लिए आगे आना ही जनसेवा का वास्तविक उद्देश्य है।

More From Author

You May Also Like