Categories:
ब्रेकिंग न्यूज़
बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचीं गीतिका द्विवेदी, ग्रामीणों का जाना हाल
मवेशियों के चारे-पानी की समस्या पर बोलीं—जरूरत पड़ी तो कराएंगे नाव की व्यवस्था
डलमऊ। गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ने से तराई क्षेत्र के गांवों में ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। शनिवार को श्री फाउंडेशन के चेयरमैन मनोज द्विवेदी की बड़ी बेटी गीतिका द्विवेदी ने गंगा तराई में बसे बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं।
ग्रामीणों ने बताया कि बाढ़ का पानी बढ़ने से सबसे अधिक परेशानी पशुपालकों को उठानी पड़ रही है। कटरी और जलभराव वाले क्षेत्रों में मवेशियों के लिए चारा और पानी लाना मुश्किल हो गया है। कई स्थानों पर ग्रामीणों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है।
ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के बाद गीतिका द्विवेदी ने कहा कि संकट की इस घड़ी में श्री फाउंडेशन परिवार ग्रामीणों के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि यदि आवश्यकता महसूस हुई तो पशुपालकों की सुविधा के लिए नाव की व्यवस्था कराई जाएगी, ताकि मवेशियों के लिए चारा-पानी लाने में किसी तरह की परेशानी न हो।
उन्होंने कहा, “आपकी समस्या हमारी समस्या है। बाढ़ की स्थिति में किसी भी ग्रामीण को अकेला महसूस करने की जरूरत नहीं है। श्री फाउंडेशन परिवार हर संभव मदद के लिए आपके साथ खड़ा है।”
गीतिका द्विवेदी के गांव पहुंचने पर महिलाओं में खासा उत्साह नजर आया। महिलाओं ने कहा कि गीतिका द्विवेदी हमेशा ग्रामीणों के सुख-दुख में साथ खड़ी रहती हैं। उनके बीच पहुंचकर समस्याएं सुनने से ग्रामीणों में भरोसा बढ़ा है।
उल्लेखनीय है कि गीतिका द्विवेदी की मां कांग्रेस पार्टी की ओर से विधानसभा प्रत्याशी रह चुकी हैं। दौरे के दौरान धनेश त्रिवेदी, संजय प्रिशु त्रिवेदी, अशोक कुमार त्रिवेदी, अभिषेक कुमार तिवारी और ब्लॉक प्रभारी पिंटू तिवारी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।