कहिंजर में रोपे गए 1500 पौधे, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

सशक्त न्यूज नेटवर्क
सरेनी। पेड़ों की अंधाधुंध कटाई से बिगड़ते पर्यावरण संतुलन को बचाने के लिए कहिंजर ग्राम सभा में पौधारोपण अभियान चलाया गया। सम्मानित गिरीश सिंह, अवधेश सिंह व ग्रामीणों के सहयोग से करीब 1500 पौधे रोपे गए। कार्यक्रम में समाजसेविका एवं 182-सरेनी विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी सुधा द्विवेदी ने भी पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

पौधों की देखभाल का भी लिया संकल्प
सुधा द्विवेदी ने कहा कि प्रकृति हमेशा से मानव की सहचरी रही है। पेड़ों की लगातार हो रही कटाई से पर्यावरण का संतुलन प्रभावित हो रहा है। ऐसे में पौधारोपण के साथ ही पौधों का संरक्षण और संवर्धन भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण का यह प्रयास वर्तमान की जरूरत पूरी करने के साथ आने वाली पीढ़ियों के जीवन की रक्षा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

ग्रामीणों के प्रयास की सराहना
उन्होंने पौधारोपण कार्यक्रम में आमंत्रित करने के लिए गिरीश सिंह, अवधेश सिंह और समस्त ग्रामवासियों का आभार जताया। कहा कि पर्यावरण संरक्षण से जुड़े ऐसे पुनीत कार्यों में जब भी सहभागिता का अवसर मिलेगा, वह तन-मन-धन से ग्रामीणों के साथ खड़ी रहेंगी। उन्होंने क्षेत्रवासियों से भी अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की।

More From Author

You May Also Like