भंडारे में शामिल हुईं सुधा द्विवेदी, ग्रामीणों से की मुलाकात

सशक्त न्यूज नेटवर्क
डलमऊ। देवगांव ग्राम सभा स्थित आर्य ज्योति मंदिर में शुक्रवार को आयोजित भंडारे में समाजसेविका एवं 182-सरेनी विधानसभा क्षेत्र की पूर्व प्रत्याशी सुधा द्विवेदी शामिल हुईं। वह संजय श्रीवास्तव व पूर्व प्रधान रामस्वरूप के विशेष आमंत्रण पर कार्यक्रम में पहुंचीं। उन्होंने मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की और भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।

इस दौरान सुधा द्विवेदी ने मौजूद ग्रामीणों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। उन्होंने कहा कि धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों में शामिल होकर आमजन से सीधे रूबरू होने का अवसर मिलना उनके लिए सौभाग्य की बात है।

उन्होंने आयोजन समिति के प्रति आभार जताते हुए कहा कि भविष्य में भी ऐसे आयोजनों में आमंत्रण मिलने पर वह ग्रामीणों के बीच उपस्थित होने का प्रयास करेंगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

More From Author

You May Also Like