रायबरेली: डीएम के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की ओर बुधवार को अघौरा में छापेमारी की गई। बबलू छेना के यहां मिठाई में मरी मक्खियां और गंदगी मिली। अधिकारियों ने बदबूदार छेना मिठाई नष्ट करा दी और संचालक को फटकार लगाते हुए चेतावनी दी।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अंजनी श्रीवास्तव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सौरभ उत्तम, हरेंद्र, शेफाली रस्तोगी ने अघौरा स्थित बबलू छेना के यहां जांच करने पहुंचे। बताते हैं कि यहां छेना बनाने के बाद इसे आसपास कस्बों की दुकानों में पहुंचाया जाता है। छेना मिठाई में काफी संख्या में मरी मक्खियां पड़ी थी, गंदगी भी खूब रही। इस पर अधिकारियों ने 1600 किलोग्राम छेना मिठाई नष्ट कराई। इसके साथ ही छेना मिठाई के दो नमूने जांच के लिए भरे गए। अभिहित अधिकारी चेतराम प्रजापति का कहना है कि दोनों नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जाएंगे। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
न्...
Monday November 10, 2025न्यूज नेटवर्...
Sunday November 9, 2025
न्यू...
Sunday November 9, 2025
न्...
Sunday November 9, 2025न्यूज़ नेटवर...
Sunday November 9, 2025न्यूज़ नेटवर...
Sunday November 9, 2025
&n...
Saturday November 8, 2025सीतापुर
म...
Saturday November 8, 2025
न्...
Saturday November 8, 2025