• Mon. Nov 10th, 2025

Sashakt News

सशक्त न्यूज़- सच्ची और सशक्त ख़बर

बदमाशों ने छात्रा का किया अपहरण

News Desk

ByNews Desk

Oct 23, 2024
Img 20241016 073520

न्यूज डेस्क, रायबरेली: राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गुरूगुजपुर थाना जगतपुर में परीक्षा देने जा रही छात्रा को पल्सर सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने अगवा कर फरार हो गए। घटना की जानकारी पर परिवार तथा गांव में कोहराम मच गया। क्षेत्राधिकारी ने विद्यालय पहुंचकर शिक्षिका तथा पारिवारजनों से जानकारी ली।

पूरे अवस्थी मजरे अलावलपुर गांव निवासी रिचा बाजपेई गुरुगुजपुर विद्यालय में कक्षा 12 की छात्रा है। विद्यालय में अर्धवार्षिक परीक्षा बुधवार से शुरू की गई। इसलिए रिचा अपनी सहेली अनन्या के साथ दोपहर लगभग 12:00 बजे साइकिल से विद्यालय जा रही थी। घर से लगभग 500 मीटर दूर जाने के बाद पीछे से पहुंचे पल्सर सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने रास्ता रोक लिया।

दोनों छात्राएं कुछ समझ पाती इससे पहले सहेली को धक्का मार कर गिरा दिया और नकाबपोश बदमाशों छात्रा को बाइक में बिठाकर फरार हो गए। छात्रा की सहेली ने विद्यालय पहुंचकर शिक्षिका को घटना की जानकारी दी। विद्यालय की ओर से परिजनों तथा पुलिस को सूचित किया गया। छात्रा के अपहरण की जानकारी होते ही परिवार तथा गांव में कोहराम मच गया।

छात्रा के पिता युगल किशोर तथा माता वर्षा उपचार के लिए प्रतापगढ़ गए हुए थे।जिन्हें परिजनों द्वारा सूचना दी गई। घर लौटने पर मां ने थाने में तहरीर देकर गांव के एक युवक को नाम जद करते हुए छेड़खानी तथा अपहरण का आरोप लगाया है।घटना को लेकर क्षेत्रीय लोगों द्वारा दिनदहाड़े छात्रा के अपहरण को लेकर पुलिस की निंदा की गई है। घटना को लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है
क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार ने बताया है कि मामले की जांच की जा रही है।

Related posts:

पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ मनोज कुमार पांडेय ने की गंगा आरती, समाजसेवियों को किया सम्मानित

रायबरेली। पू...
Monday November 10, 2025

महोत्सव में स्थानीय कलाकारों ने मोहा मन, नगर पंचायत अध्यक्ष ने किया सम्मानित

रायबरेली का...
Monday November 10, 2025

एफ.जी.आई.ई.टी. छात्र चंद्र प्रकाश ने जीता स्वर्ण पदक

  ग्...
Monday November 10, 2025

जल्दी पैसा कमाने में तीन हजार लोगों ने गंवा दिए 50 लाख

  न्...
Monday November 10, 2025

रोडवेज बस के कंडक्टर से बैग छीन कर भाग रहे युवक के साथी को लोगों ने पकड़ा

  न्यू...
Sunday November 9, 2025

दरवाजा खोलकर घर में घुसे चोर, उठा ले गए चार लाख कीमत के जेवर

  न्...
Sunday November 9, 2025

किसानों ने श्वेतधारा डेरी पर लगाया भेदभाव पूर्ण व्यवहार करने का आरोप

न्यूज नेटवर्...
Sunday November 9, 2025

दिल्ली हाई कोर्ट में लगाया रायबरेली जिला अस्पताल से जारी फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र

न्यूज़ नेटवर...
Sunday November 9, 2025

अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, एक श्रमिक की मौत सात की हालत गंभीर

  &n...
Saturday November 8, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *