• Sun. Nov 9th, 2025

Sashakt News

सशक्त न्यूज़- सच्ची और सशक्त ख़बर

सियार के हमले से तीन लोगों की हालत गंभीर

News Desk

ByNews Desk

Nov 5, 2025
jackals 1725586273 सियार के हमले से तीन लोगों की हालत गंभीर

न्यूज़ नेटवर्क।

रायबरेली जनपद में लालगंज के गौनहा गांव में मंगलवार की शाम पागल सियार ने हमला कर तीन लोगों को घायल कर दिया। हमले से गांव में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने पागल सियार को मार डाला है।

गांव निवासी आरती पत्नी ओमप्रकाश और उनके परिवार की खुशबू पुत्री रामसुमेर खेत में धान काट रही थी। इसी दौरान अचानक एक पागल सियार आ गया।

सियार ने पहले खुशबू पर हमला किया। आरती ने जब उसे बचाने की कोशिश की तो उन पर भी हमला कर दिया। पास में मौजूद रामशंकर दोनों की चीख सुनकर मौके पर पहुंचे और सियार को भगाने का प्रयास किया, लेकिन उसने उन पर भी हमला कर दिया।

घटना से आसपास खेतों में मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई। ग्रामीण लाठी डंडे लेकर मौके पर पहुंचे और घेरकर सियार को मार दिया। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

सीएचसी में तैनात चिकित्सक डॉ. कुमार विमल ने बताया कि घायलों के चेहरों और हाथों पर गहरे घाव हैं। प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

Related posts:

सियार के हमले में घायल बच्चे की उपचार के दौरान मौत

न्यूज नेटवर्...
Saturday November 8, 2025

महिंद्रा-अशोक लीलैंड सर्विस सेंटर में अचानक लगी भीषण आग, चीख-पुकार करते भागे कर्मी

बाराबंकी जनप...
Saturday November 8, 2025

ट्रेन के पहियों से निकला धुआं देख यात्रियों में मच गई चीख-पुकार, जंगल में रुकी रही ट्रेन

न्यूज नेटवर्...
Thursday November 6, 2025

गंगा स्नान के दौरान किशोर को सांप ने डसा

  रा...
Thursday November 6, 2025

सड़क हादसे में दो महिला पुलिस कर्मी घायल

न्यूज नेटवर्...
Thursday November 6, 2025

पत्नी की प्रसव पीड़ा से मौत होने के चंद मिनट बाद पति ने तोड़ दम

नीरज शुक्ल ...
Thursday November 6, 2025

बस से टकराया ट्रक हादसे में 20 यात्री घायल

  न्...
Wednesday November 5, 2025

ट्रैक्टर से गिरे मासूम की मौत

नीरज शुक्ल ...
Monday November 3, 2025

दिल्ली कमाने के लिए निकला युवक सड़क किनारे अचेत मिला

नीरज शुक्ल ...
Monday November 3, 2025