न्यूज डेस्क रायबरेली: जनपद के महराजगंज कोतवाली अंतर्गत डायल 112 के सिपाही पर एक गांव की युवती ने शादी का झांसा देकर लगातार तीन साल से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवती के पिता की शिकायत पर पुलिस ने सिपाही के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपित सिपाही वर्तमान में हरचंदपुर थाने में तैनात है।
लगभग तीन साल पहले बुलंद शहर जनपद के सिकंदराबाद थाना क्षेत्र के मड़वा निवासी सिपाही हरीश कुमार महराजगंज थाना क्षेत्र में डायल 112 का सिपाही रहा। एक गांव निवासी एक युवती को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। आरोप है कि वह शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। शुक्रवार को सिपाही की शादी किसी अन्य युवती के साथ हो रही थी। इसी बात से क्षुब्ध होकर युवती ने शुक्रवार को हो दोपहर बाद जहर खा कर आत्म हत्या का प्रयास किया। परिजनों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सको ने उसकी हालत नाजुक बताते हुए जिला अस्पताल रेफर किया है। फिलहाल युवती की हालत सामान्य बताई जा रही है।
शनिवार को युवती के पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर केस दर्ज कराया। सिपाही पर आरोप लगाया कि सिपाही ने उसकी पुत्री को अपने प्रेम जाल में फंसा कर उसके साथ करीब तीन साल से दुष्कर्म करता रहा। पहले सिपाही शादी करने की कसमें खाता रहा। कुछ दिन बाद जब भी उसकी बेटी शादी की बात करती तो सिपाही कोई न कोई बात बनाकर बहाने बाजी करता रहा। कुछ दिनों तक उसने अपना सही पता भी नहीं बताया। करीब दो साल बाद उसके सही पते की जानकारी युवती को हो सकी। शनिवार को जब सिपाही की शादी की सूचना उसकी पुत्री को मिली तो वह जहर खाने को मजबूर हो गई। कोतवाल जगदीश ने बताया कि घटना में सिपाही के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जांच कर कार्यवाही को जाएगी।
न्...
Tuesday November 11, 2025
न्...
Monday November 10, 2025न्यूज़ नेटवर...
Monday November 10, 2025
न्...
Monday November 10, 2025
न्...
Monday November 10, 2025
न्यू...
Sunday November 9, 2025
न्...
Sunday November 9, 2025न्यूज़ नेटवर...
Sunday November 9, 2025
&n...
Saturday November 8, 2025