मोहम्मद इसराइल, ऊंचाहार, रायबरेली। सहन की भूमि से वाहन ले जाने से मना करने पर गाँव के पाँच सगे भाईयों ने गाली गलौज के बाद महिला की पिटाई कर दी और उसके भाई को जान से मार देने की धमकी दी है। मामले की शिकायत कोतवाली में की है।
क्षेत्र के हरबंधनपुर गाँव निवासिनी श्रीमती देवी की उसके घर के सामने सहन की भूमि खाली पड़ी है। जिसपर निर्माण के लिए मौरंग पड़ी है। बगल में ही दूध डेरी है। जिसका महिला की की भूमि से वाहन लेकर आवागमन है जिससे उसकी मौरंग बर्बाद हो रही है। महिला ने सोमवार को डेरी संचालक से उसके सहन की भूमि से वाहन लेकर जाने से मना कर दिया।
आरोप है कि रात आठ बजे वह अपने पांच सगे भाईयों के साथ आया गाली गलौज करते हुए उसकी पिटाई कर दी। साथ ही उसके भाई को पूछते हुए कहा कि उसको जान से मार डालने की धमकी दी है। महिला का कहना है कि डेरी संचालक अपनी डेरी में लोगों को बैठाकर महिलाओं के प्रति अभद्र भाषाओं का उपयोग करता है। बुधवार को महिला भाई के साथ कोतवाली पहुंची और वहां शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की माँग किया है। कोतवाल संजय कुमार का कहना है कि मामले में जांच करवाकर कार्रवाई की जाएगी।
न्...
Monday November 10, 2025
न्यू...
Sunday November 9, 2025
न्...
Sunday November 9, 2025न्यूज़ नेटवर...
Sunday November 9, 2025
&n...
Saturday November 8, 2025
न्...
Saturday November 8, 2025न्यूज़ नेटवर...
Saturday November 8, 2025न्यूज़ नेटवर...
Saturday November 8, 2025
न्यू...
Saturday November 8, 2025