छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने पार किए पांच लाख के आभूषण

न्यूज डेस्क रायबरेली: छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने पांच लाख कीमत के आभूषण समेत 25 हजार रुपए नगदी पार कर दिया। रविवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गोसाईं का पुरवा मजरे सराय सहिजन निवासी राम अभिलाष के घर शनिवार की रात परिवार समेत बरामदे के कमरे में सो रहा था। मध्य रात्रि के करीब अज्ञात चोर छत के रास्ते आंगन में प्रवेश कर गए। और एक एक कर सभी कमरों का ताला तोड़कर खंगाला। इसके बाद एक कमरे में रखी अलमारी और बक्सों का ताला तोड़ डाला। उसमें रखे सोने चांदी के आभूषण समेत नगदी लेकर फरार हो गए। रविवार की सुबह जब परिजन सोकर उठे तो घर का सारा सामान व बिखरे हुए कपड़े देख सन्न रह गया। घटना की जानकारी होते ही बड़ी संख्या ने ग्रामीण इकट्ठे हो गए। पीड़ित राम अभिलाष ने बताया कि चोरों ने लगभग पांच लाख कीमत के आभूषण और 25 हजार रुपए नगद उठा ले गए हैं। कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

More From Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like