• Sun. Nov 9th, 2025

Sashakt News

सशक्त न्यूज़- सच्ची और सशक्त ख़बर

पराली जलाने वाले किसानों पर लगाया जुर्माना

News Desk

ByNews Desk

Oct 24, 2025
Screenshot 20251024 030322 पराली जलाने वाले किसानों पर लगाया जुर्माना

न्यूज़ डेस्क। सीतापुर जिले में पराली जलाने वाले किसानों पर प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

एसडीएम महमूदाबाद बीके सिंह ने बताया कि पराली जलाने की घटनाएं लगातार हो रही हैं। पराली जलाये जाने की सूचना प्राप्त होने पर तहसील के कर्मचारी व कृषि विभाग के कर्मचारी द्वारा स्थलीय निरीक्षण के दौरान पराली जलाए जाने की घटना की पुष्टि होने पर चन्द्रभाल सिंह पुत्र प्यारेलाल नि० मझगवां मजरा उनेरा व रामनक्षत्र सिंह पुत्र राजाराम नि० देवरिया व मोहनलाल पुत्र सूरज बली नि० कहारपुर मजरा खाफा, फूलचन्द्र नि० अतरौली मजरा सिहारूखेडा व रामलखन पुत्र काशीराम नि० मितौरा और सुमेरी पुत्र छंगालाल नि० मोहम्मदपुर कदीम के ऊपर पराली जलाए जाने के कारण जुर्माना लगाया गया है।

बताया कि इन गांवों के राजस्व निरीक्षकों व लेखपालो को कड़ी चेतावनी जारी की गयी है। समस्त राजस्व निरीक्षकों एवं लेखपालो को यह भी निर्देश दिये गये है कि अपने अपने क्षेत्र में पराली ना जलाने के सम्बन्ध में मुनादी कराये। समस्त विकास खण्ड अधिकारियो को भी निर्देश दिया गया है कि अपने ब्लाक के समस्त ग्राम विकास अधिकारी एवं ग्राम पंचायत सहायको को अपने स्तर से निर्देशित करे कि अपने अपने ग्रामो पराली न जलाये जाने के सम्बन्ध में जागरूकता फैलाये, जिससे पराली जलने की घटनाएं न हो।

कहा कि तहसील महमूदाबाद के क्षेत्रान्तर्गत आने वाले समस्त किसान भाईयों से अनुरोध है कि धान की फसल काटते समय जड़ से कटवाएं तथा फसल अवशेष को न जलाएं क्योकि फसल अवशेष जलाने से प्रदूषण फैलता है जो कि स्वास्थ्य के लिये हानिकारक है तथा मिट्टी की उर्वरा शक्ति कम हो जाती है।

Related posts:

अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, एक श्रमिक की मौत सात की हालत गंभीर

  &n...
Saturday November 8, 2025

वाट्सएप पर गाय की तस्वीर भेजकर ठगे 91 हजार

  न्...
Saturday November 8, 2025

दो पक्षों में हुई मारपीट में पांच लहूलुहान, हालत गंभीर

न्यूज़ नेटवर...
Saturday November 8, 2025

साथी के साथ बाइक से खाना खाने ढाबा जा रहे युवक को ट्रक ने कुचला

न्यूज़ नेटवर...
Saturday November 8, 2025

बदमाशों ने युवक को मारी गोली हालत गंभीर

  न्यू...
Saturday November 8, 2025

बैलगाड़ी आगे निकालने के चक्कर में चली लाठियां, छह घायल

न्यूज़ नेटवर...
Friday November 7, 2025

स्मार्ट मीटर के नाम पर अवैध वसूली का आरोप

  न्...
Thursday November 6, 2025

घर में घुसकर की मारपीट पुलिस ने किया अनसुना, न्यायालय के आदेश पर चार पर केस दर्ज

न्यूज़ डेस्क...
Thursday November 6, 2025

खेत में मिला महिला का क्षत-विक्षत शव, हत्या की आशंका

न्यूज डेस्क ...
Thursday November 6, 2025