• Sun. Sep 28th, 2025

    Sashakt News

    सच्ची और सशक्त ख़बर

    निमंत्रण से लौट रहे युवक को दबंगों ने पीटा, इलाज के दौरान हुई मौत 

    News Desk

    ByNews Desk

    Oct 5, 2024
    Img 20241005 Wa0261

    रायबरेली : जगतपुर थाना क्षेत्र में कूंड़ मजरे टांघन गांव निवासी एक युवक शुक्रवार की शाम कुमेदान का पुरवा मजरे जगतपुर गांव निमंत्रण में गया था। लौटते समय लक्ष्मणपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास चार युवकों द्वारा युवक की पिटाई कर दी गई। गंभीर अवस्था में छोड़कर युवक फरार हो गए। शनिवार की सुबह होश आने पर पीड़ित ने घर पहुंच कर आप बीती बतायी।

    परिजनों द्वारा सी एच सी ले जाया गया उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा गया। जिला अस्पताल में युवक ने दम तोड़ दिया।शनिवार को युवक की मां ने थाने में तहरीर देकर एक नामजद तथा तीन अज्ञात लोगों पर कार्यवाही की मांग की।

    उक्त गांव निवासी लाली देवी के दो बेटियां तथा तीन बेटे हैं। दूसरे नंबर का बेटा राहुल शुक्रवार को कुमेदान का पुरवा गांव निमंत्रण में गया था। पीड़ित की मां का आरोप है कि शुक्रवार की रात निमंत्रण से पैदल घर लौट रहा था। लक्ष्मणपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास कुमेंदन का पुरवा निवासी एक युवक के साथ अन्य तीन अज्ञात लोगों द्वारा बेटे के साथ मारपीट की गई। मारपीट में घायल होने के साथ बेटा बेहोश हो गया। रात भर बाईपास पर पड़ा रहा। सुबह होश आने पर घर आकर आप बीती बतायी।

    पूर्व प्रधान राधेश्याम पासवान ने बताया है कि युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। सी एच सी के अधीक्षक एल पी सोनकर ने बताया है कि उपचार के बाद गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल भेजा गया। पूर्व प्रधान ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान युवक राहुल के मौत की पुष्टि की है। थाना प्रभारी अजय राय ने बताया है कि गदागंज क्षेत्र में ड्यूटी लगी है। मामला संज्ञान में नहीं है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जाएगा।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *