बंदर को बचाने में पलटा ई रिक्शा चालक की हालत गंभीर
न्यूज नेटवर्क
रायबरेली जनपद के ऊंचाहार में बंदर को बचाने के चक्कर में ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया, घटना में घायल बुजुर्ग ई रिक्शा चालक को सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद एम्स अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।
ईश्वरदासपुर गांव निवासी जगन्नाथ मौर्य 70 वर्ष ई रिक्शा चालक है।रविवार की दोपहर वो ई रिक्शा लेकर ऊंचाहार की ओर आ रहे थे, तभी गन्धपी नहर के पास बंदर को बचाने के चक्कर में ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया, घटना में वो गम्भीर रूप से घायल हो गये, आनन फानन स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया।
सीएचसी अधीक्षक डॉ मनोज शुक्ल ने बताया कि घायल बुजुर्ग को प्राथमिक उपचार के बाद एम्स के लिए रेफर किया गया है।