Categories: हादसा

नदी में उतराता मिला उप निरीक्षक का शव

सशक्त न्यूज नेटवर्क
अयोध्या। बस्ती जिले के परसरामपुर थाना में तैनात थे उप निरीक्षक अजय गौड़, पांच फरवरी से थे लापता संवाद न्यूज एजेंसी अयोध्या। जिले के कोतवाली अयोध्या और बस्ती जिले की सीमा पर नदी में एक उप निरीक्षक का शव उतरता हुआ मिला है। मृतक उप निरीक्षक बस्ती जिले के परशरामपुर थाने में तैनात थे और पांच फरवरी से ही लापता थे, जिनकी तलाश की जा रही थी।

रविवार की देर शाम नाविकों ने नयाघाट से दशरथ समाधि स्थल की ओर निर्माणाधीन हाईवे के पास नदी में रविवार की देर शाम एक शव उतरता हुआ देखा। एक नाविक की सूचना पर आई कोतवाली अयोध्या और जल पुलिस की टीम ने रेस्क्यू करके शव को तिहुरा माझा के पास से बाहर निकलवाया तो मृतक की पहचान परशरामपुर थाने के उप निरीक्षक अजय गौड़ के रूप में हुई।

पुलिस ने बस्ती जिले की पुलिस को भी सूचित किया। एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी, कोतवाल पंकज सिंह, दर्शन नगर चौकी इंचार्ज बृजभूषण पाठक आदि मौके पर गए और छानबीन शुरू की। बताया गया कि अजय गौड़ वर्तमान में प्रभारी थानाध्यक्ष थे और संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए थे। वह मूलरूप से देवरिया के बताए गए हैं।

एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि घटनास्थल को लेकर अभी संदेह है। यदि बस्ती जिले की सीमा में शव मिला होगा तो वहां की पुलिस अग्रिम कार्यवाही करेगी नहीं तो जिले की पुलिस पोस्टमार्टम और पंचनामे की कार्रवाई के लिए तैयार है। मामले की छानबीन की जा रही है। मृतक 2015 बैच के उपनिरीक्षक थे।

More From Author

You May Also Like