न्यूज डेस्क रायबरेली। शुक्रवार की अपराह्न एक लुटेरे ने सरेआम असलहे की नोंक पर महिला से आभूषण छीन लिया और बड़े आराम से फरार हो गया। सूचना पाकर पुलिस ने चारो ओर नाकाबंदी की, किंतु लुटेरे का सुराग नहीं लग पाया है।
यह सनसनीखेज वारदात शुक्रवार अपराह्न करीब चार बजे हुई है। कोतवाली क्षेत्र के खरौली चौराहा के पास खेत में काम कर रही महिला दुकान पर खरीदारी करने आई थी। दुकान पर वह खरीदारी कर रही थी, इसी बीच बाइक सवार एक युवक वहां पहुंचा और तमंचे की नोंक पर उससे आभूषण छीन लिया और तेजी के साथ गोकना की ओर भाग गया ।
घटना के बाद वहां आसपास सनसनी फैल गई। तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने क्षेत्र में नाकाबंदी की, किंतु लुटेरे का कोई सुराग नहीं लग पाया है। आसपास के लोगों ने बताया कि महिला को पुलिस अपने साथ ले गई है। उसके गले में दस ग्राम वजन का सोने का लॉकेट था, जिसे लुटेरा लूटकर ले गया है ।
बताया जाता है कि महिला का नाम पूनम है, वह पास के गांव पूरे जीवन बक्स मजरे खरौली की रहने वाली है। कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि महिला के साथ लुट हुई है। मामले की छानबीन चल रही है। महिला के बारे में उन्होंने बताया कि पूरी छानबीन के बाद उसका खुलासा किया जाएगा।
न्...
Tuesday November 11, 2025न्यूज नेटवर्...
Monday November 10, 2025
न्...
Monday November 10, 2025न्यूज़ नेटवर...
Monday November 10, 2025
न्...
Monday November 10, 2025
न्...
Monday November 10, 2025न्यूज़ नेटवर...
Monday November 10, 2025न्यूज़ नेटवर...
Sunday November 9, 2025न्यूज नेटवर्...
Sunday November 9, 2025