टैंकर की टक्कर से बच्ची घायल, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेभर
मोहम्मद इसराइल ऊंचाहार रायबरेली
ऊंचाहार-अपने परिवार के लोगों के साथ बाइक से रिश्तेदारी जा रही 8 वर्षीय बच्ची टैंकर की टक्कर से सड़क पर गिरकर घायल हो गई, जिसे सीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
भदोखर थाना क्षेत्र के मोहिद्दीनपुर कचौन्दा निवासी रमेश अपनी पुत्री आयशा 8 वर्ष सोमवार की दोपहर परिवार के ही छेदीलाल व बुद्धू के साथ बाइक पर बैठकर क्षेत्र के मदारीगंज गांव में रिश्तेदारी जा रही थी, तभी नगर के चौराहे के पास टैंकर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, घटना में बच्ची सड़क पर गिरकर घायल हो गई, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
सीएचसी अधीक्षक डॉ मनोज शुक्ल ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल बच्ची सीएचसी आई है, जिसका उपचार किया जा रहा है।