कोतवाल संजय कुमार ने गरीबों में वितरित की मिठाई और मोमबत्ती

ऊंचाहार, रायबरेली: पुलिस प्रशासन ने मानवीय संवेदनाओं के साथ उत्सव को साझा करते हुए एक प्रेरणादायक पहल की। कोतवाल संजय कुमार ने पूरे परबत समेत क्षेत्र की कई मलिन बस्तियों में पहुंचकर निराश्रित महिलाओं व पुरूषों को दीपावली समेत उपहार व बच्चों को मोमबत्ती, रंग बिरंगी फुलझड़ियां प्रदान करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी। इस पहल के माध्यम से पुलिस प्रशासन ने दीपावली को सिर्फ एक त्यौहार ही नहीं बल्कि खुशियों को साझा करने वाला एक अवसर बनाया है। जिससे क्षेत्र में एक सकारात्मक संदेश प्रसारित हुआ।

उन्होंने कहा कि दीपावली खुशियों का पर्व है, जिसे आप सभी हर्षोल्लास के साथ दीपावली मनाएं। कहा कि अपने घर के साथ दूसरों के घरों में भी दीपावली पर्व पर्व खुशियां हो यही जीवन जीने का असल मकसद है। हम सभी के अंदर एक ही रंग का खून बहता है, चाहे अमीर हो या गरीब पर समाज के कुछ कुरीतियों के कारण हम लोग आपस में बंट जाते हैं। लेकिन हम सभी को बंटने के बजाय आपसी भाईचारे के साथ आपस में प्रेम रखना चाहिए। कहा कि गरीबों की सेवा और उनके घरों में भी दीपावली की खुशहाली हो, इसके लिए समाज के हर संपन्न व्यक्ति की जिम्मेदारी ही उनका दायित्व भी है, यही मानवता है। इस मौके पर उप निरीक्षक अभिज्ञान सिंह, विकास सिंह, सुजीत कुमार, कमल सिंह व चालक फूलचंद यादव आरक्षी लक्ष्मी यादव, नितिन कुमार, भानू आदि मौजूद रहे।

More From Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like