• Mon. Nov 10th, 2025

Sashakt News

सशक्त न्यूज़- सच्ची और सशक्त ख़बर

अटल की परिकल्पना को आगे बढ़ा रही मोदी सरकार

News Desk

ByNews Desk

Dec 26, 2024
अटल की परिकल्पना को आगे बढ़ा रही मोदी सरकार

मोहम्मद इसराइल, ऊंचाहार, रायबरेली। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी भाजपा नेता अभिलाष कौशल के आवास पर बुधवार को एक उनके जीवन पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चाके क्षेत्रीय अध्यक्ष भगवती प्रसाद रावत जी रहे हैं। जिसमें भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रांतीय मंत्री अभिलाष कौशल ने पंडित अटल बिहारी वाजपेई के जीवन से प्रेरणा लेने का संकल्प दिलाया। कहा कि उन्होंने जो परिकल्पना की थी, उसे मोदी सरकार आगे बढ़ा रही है।

उन्होंने कहा कि नदी से नदी जोड़ने व सड़क के माध्यम से गांव से गांव जोड़ने की कल्पना अटल ने की थी। मोदी सरकार उनकी योजनाओं को आगे बढ़ा रही है और देश को विकसित भारत बनाने की ओर बढ़ रही है।

उन्होंने कहा कि अटल जी ने निःस्वार्थ भाव से देश और समाज की सेवा की और भाजपा की स्थापना के माध्यम से देश में राष्ट्रवादी राजनीति को नई दिशा दी। जहाँ एक ओर उन्होंने परमाणु परीक्षण और कारगिल युद्ध में विश्व को उभरते भारत की शक्ति का एहसास करवाया, तो वहीं दूसरी ओर देश में सुशासन की परिकल्पना को चरितार्थ किया।उनके विराट योगदान को देश हमेशा याद रखेगा।इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष भगवती प्रसाद रावत, जिला अध्यक्ष राधेश्याम सोनी, अमरेश यादव, अरविंद शर्मा,राजकुमार तिवारी, ज्ञानेंद्र यादव, विकास श्रीवास्तव जयचंद यादव, ज्ञानेंद्र यादव, भुवेंद्र सिंह, आदि मौजूद थे ।

Related posts:

पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ मनोज कुमार पांडेय ने की गंगा आरती, समाजसेवियों को किया सम्मानित

रायबरेली। पू...
Monday November 10, 2025

महोत्सव में स्थानीय कलाकारों ने मोहा मन, नगर पंचायत अध्यक्ष ने किया सम्मानित

रायबरेली का...
Monday November 10, 2025

एफ.जी.आई.ई.टी. छात्र चंद्र प्रकाश ने जीता स्वर्ण पदक

  ग्...
Monday November 10, 2025

किसानों ने श्वेतधारा डेरी पर लगाया भेदभाव पूर्ण व्यवहार करने का आरोप

न्यूज नेटवर्...
Sunday November 9, 2025

अंकित राज कृष्णा ग्रुप बरेली के कलाकारों ने मोहा मन

न्यूज़ नेटवर...
Saturday November 8, 2025

टीईटी के खिलाफ़ 24 नवंबर को जंतर-मंतर पर रायबरेली जिले के शिक्षक करेंगे प्रदर्शन

न्यूज नेटवर्...
Saturday November 8, 2025

डलमऊ महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों में झूम रहे लोग

न्यूज नेटवर्...
Friday November 7, 2025

महोत्सव में दिखी कला संस्कृति और विरासत की सांक्षी झलक

  &n...
Thursday November 6, 2025

सफलतापूर्वक मेला संपन्न कराने को लेकर महामंडलेश्वर ने दी बधाई

न्यूज़ डेस्क...
Wednesday November 5, 2025