सशक्त न्यूज नेटवर्क
रायबरेली: उत्तर प्रदेश बोर्ड की हाई स्कूल परीक्षा में चाट विक्रेता की बेटी ने प्रदेश की टॉप टेन सूची में आठवां स्थान हासिल कर मिसाल कायम की है। यह उपलब्धि संघर्ष और कड़ी मेहनत का परिणाम है। बेटी की सफलता पर परिवारजन खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। बिटिया को बधाई देने के लिए घर पर लोगों का तांता लगा हुआ है।
पूरे कोइली के बृजेश साहू की छोटी बेटी अिभषी साहू मुराई बाग कस्बे के आदर्श शिक्षा निकेतन इंटर कालेज में हाई स्कूल की छात्रा है। बृहस्पतिवार को यूपी बोर्ड ने परीक्षा परिणाम घोषित किया। जिसमें अिभषी ने 579 अंक हासिल कर प्रदेश में आठवां स्थान प्राप्त किया है। सीमित संसाधनों के बावजूद अिभषी ने अपनी पढ़ाई में कोई कसर नहीं छोड़ी।
उसके पिता एक छोटे से ठेले पर चाट बेचकर परिवार का गुजारा करते हैं। इस सफलता ने परिवार और पूरे इलाके में खुशी की लहर दौड़ गई है। छात्रा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उसका सपना आगे चलकर उच्च शिक्षा प्राप्त कर अपने परिवार का नाम रोशन करना है।
यह कहानी उन सभी छात्रों के लिए प्रेरणा है जो विपरीत परिस्थितियों में भी हार नहीं मानते। विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश यादव व प्रबंधक किशोरी लाल यादव ने स्कूल में अिभषी को माला पहनाया और मिठाई खिला कर बधाई दिया।
अिभषी ने बताया कि वह सिविल सर्विसेज में जा कर देश की सेवा करना चाहती हैं। वह कहती हैं कि छह से सात घंटे पढ़ाई करने से यह सफलता मिली है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय परिवारजन व शिक्षकों को दिया है।

