सुधा द्विवेदी के प्रयासों से भवानीपुर की बेटी नीलम को मिली साइकिल, राह हुई आसान
उप-शीर्षक: दैनिक आवागमन की परेशानी दूर करने के लिए समाजसेविका की पहल पर तुरंत कराई गई साइकिल की व्यवस्था
डलमऊ (रायबरेली),
ग्राम सभा भवानीपुर (ब्लॉक डलमऊ) की एक बेटी की परेशानी को संवेदनशीलता के साथ दूर करते हुए समाजसेवा का एक बेहतरीन उदाहरण पेश किया गया है। क्षेत्र की बेटी नीलम को आने-जाने में हो रही कठिनाइयों के समाधान के रूप में एक साइकिल भेंट की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, नीलम ने अपनी आवागमन की समस्या से अवगत कराते हुए सहायता की गुहार लगाई थी। इस पर तुरंत संज्ञान लेते हुए सरेनी विधानसभा (182) की पूर्व प्रत्याशी एवं समाजसेविका श्रीमती सुधा द्विवेदी की ओर से उनकी सुपुत्री श्रीमती गितिका द्विवेदी (दीदी) ने तत्परता दिखाते हुए नीलम के लिए साइकिल की व्यवस्था कराई और उसे सहर्ष भेंट की।
‘बेटियों की राह आसान बनाना सच्ची सेवा’
साइकिल मिलने से गदगद नीलम और उसके परिजनों ने आभार व्यक्त किया है। इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने कहा कि सच्ची जनसेवा वही है, जहाँ किसी की समस्या को केवल सुनकर अनसुना न किया जाए, बल्कि उसका त्वरित और सार्थक समाधान निकाला जाए। समाजसेविका सुधा द्विवेदी और गितिका द्विवेदी के इस संवेदनशील कदम की पूरे क्षेत्र में सराहना हो रही है।

