सशक्त न्यूज नेटवर्क
जगतपुर रायबरेली
दस दिन पहले हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा न होने से चोरों के हौसले बुलंद है। गुरुवार की रात पूरे चौहानन मजरे चिचौली गांव में अज्ञात बदमाशों ने मकान के पिछले दरवाजे का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया। छ लाख रुपए कीमत के सोने चांदी के आभूषण तथा डेढ़ लाख रुपए नगदी चुरा ले गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई।
उक्त गांव निवासी सुरेंद्र कुमार लक्ष्मणपुर बाजार में होटल का व्यवसाय करते हैं। दी गई तहरीर में बताया कि गुरुवार की रात घर के सभी लोग दरवाजे के बरामदे में लेटे हुए थे।
अज्ञात चोरों ने घर के पीछे लगे हुए दरवाजे का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया। घर के अंदर कमरे तथा बक्सा व अलमारी का ताला तोड़कर 6 लाख कीमत के सोने चांदी के आभूषण तथा डेढ़ लाख रुपए नगद चुरा ले गए। क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में दहसत बनी हुई है। बताते चले की वीस सितंबर को मायमऊ मजरे टिकठा मुसल्ले पुर गांव में सूर्य बक्शसिंह, तथा रुद्र प्रताप के घर पन्द्रह लाख की चोरी हुई थी।
दूसरी घटना कूतूपुर गांव की है। बैजनाथ के घर पांच लाख रुपए के सोने चांदी के आभूषण एवं नगदी की चोरी हुई थी। घटनाओं का खुलासा न होने से चोरों के हौसले बुलंद है। जिसके चलते ग्रामीणों में असंतोष व्याप्त है। थाना प्रभारी वागीश मिश्रा ने बताया है कि प्रार्थना पत्र मिला है। जांच कर कार्यवाही की जाएगी।

