Categories:
ब्रेकिंग न्यूज़
लालगंज में सुधा द्विवेदी व दादाश्री का भव्य गृह प्रवेश, धार्मिक आयोजन में उमड़ा जनसैलाब
श्रीरामचरितमानस पाठ, कन्या पूजन और विशाल भंडारे में बड़ी संख्या में शामिल हुए लोग
लालगंज (रायबरेली)। रेलवे स्टेशन के पास सरैनी विधानसभा क्षेत्र की पूर्व प्रत्याशी सुधा द्विवेदी एवं उनके पति श्री फाउंडेशन के चेयरमैन मनोज द्विवेदी ‘दादाश्री’ के गृह प्रवेश के अवसर पर भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर नवगृह के लिए शुभकामनाएं दीं और धार्मिक अनुष्ठान में सहभागिता की।
कार्यक्रम की शुरुआत श्रीरामचरितमानस पाठ और कन्या पूजन से हुई। इसके बाद विधिवत पूजन-अर्चन और धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए गए। श्रद्धालुओं ने भगवान की आरती में भाग लिया और परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की।
भंडारे में उमड़ा जनसैलाब
धार्मिक अनुष्ठान के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। सुबह से ही लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर शाम तक जारी रहा। क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ नजर आई।
सेवा कार्यों के लिए भी चर्चा में रहते हैं दादाश्री
श्री फाउंडेशन के चेयरमैन मनोज द्विवेदी ‘दादाश्री’ समाजसेवा के क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहते हैं। गरीब, जरूरतमंद और असहाय परिवारों की मदद के साथ ही निर्धन कन्याओं के विवाह में सहयोग के लिए भी वह आगे रहते हैं। क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए उनके प्रयासों की भी लोग सराहना करते हैं।
आयोजन में शामिल लोगों ने कहा कि गृह प्रवेश का यह कार्यक्रम केवल पारिवारिक आयोजन तक सीमित नहीं रहा, बल्कि धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और सेवा भावना का संदेश भी देता नजर आया।