अकिंचन मिश्र ने गांव में खोला कानून की पढ़ाई का नया द्वार

पं. जगन्नाथ मिश्र ला कॉलेज को एलएलबी की मान्यता, सत्र 2026-27 में होंगे प्रवेश

डलमऊ। ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नई राह खुली है। पूरे भैरो मिश्र स्थित पं. जगन्नाथ मिश्र ला कॉलेज में अब कानून की पढ़ाई होगी। ला कालेज को बार काउंसिल ऑफ इंडिया से एलएलबी पाठ्यक्रम की मान्यता मिल गई है। सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
महाविद्यालय के प्रबंधक अकिंचन मिश्र ने बताया कि बार काउंसिल ऑफ इंडिया से एलएलबी पाठ्यक्रम को मान्यता मिलने के बाद नए सत्र में प्रवेश लिए जा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र में विधि शिक्षा की सुविधा उपलब्ध होने से आसपास के विद्यार्थियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।

शहर जाने की मजबूरी होगी कम
अब तक ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को एलएलबी की पढ़ाई के लिए रायबरेली, लखनऊ और अन्य शहरों का रुख करना पड़ता था। इससे उन्हें आने-जाने में समय और धन खर्च करना पड़ता था। स्थानीय स्तर पर ही कानून की पढ़ाई की सुविधा मिलने से विद्यार्थियों की यह परेशानी काफी हद तक कम होगी।

क्षेत्र में खुशी का माहौल
महाविद्यालय में एलएलबी की मान्यता मिलने की जानकारी से क्षेत्र के विद्यार्थियों, अभिभावकों और ग्रामीणों में खुशी है। ग्रामीणों का कहना है कि उच्च शिक्षा की सुविधाएं गांव के नजदीक उपलब्ध होने से बेटियों और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को भी आगे पढ़ने का अवसर मिलेगा। ग्रामीणांचल में विधि शिक्षा की शुरुआत को क्षेत्र के शैक्षिक विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

More From Author

You May Also Like